दिल्ली में आधार सेंटर संचालक की सूझबूझ ने खोला राज, दुष्कर्म के बाद नाबालिग की उम्र बदलवाने पहुंचा आरोपित अरेस्ट
मैदान गढ़ी में एक नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पीड़िता की उम्र आधार कार्ड मे ...और पढ़ें

मैदान गढ़ी में एक नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है।
HighLights
नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला।
आरोपी ने आधार कार्ड में उम्र बदलने का प्रयास किया।
आधार सेंटर संचालक की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित आलम ने प्यार का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गर्भवती कर दिया।
इसके बाद पॉक्सो और अन्य कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह पीड़िता को अपनी पत्नी बताकर आधार कार्ड में उसकी उम्र 17 से बढ़ाकर 21 साल कराने के लिए एक आधार सेंटर पर पहुंचा। सेंटर संचालक को आरोपित की बातों पर शक हुआ। जब उसने शादी के वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपित कोई सुबूत नहीं दे सका।
इस पर संचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पीसीआर कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची मैदान गढ़ी पुलिस ने मौके से पीड़िता को अपने संरक्षण में ले लिया। मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष दर्ज पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित आलम के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब पीड़िता की काउंसलिंग करा रही है और उसके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराध को रोकने में आधार सेंटर संचालक की सतर्कता की प्रशंसा की है।
यह भी पढ़ें: काशी की तर्ज पर संवरेंगे दिल्ली के यमुना घाट, सरकार ने भेजा 310 घरों को खाली करने का नोटिस; इन परिवारों की बढ़ी चिंता