Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'होटल मैं नहीं चलाता था', मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार रेस्टोरेंट मालिक लवकेश बजाज का दावा

    By AgencyEdited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 04 Jun 2026 07:01 AM (IST)

    मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधा प्रबंधन नहीं करते थे और दैनिक कामकाज किसी और ...और पढ़ें

    मालवीय नगर अग्निकांड का होटल मालिक लवकेश बजाज।

    मालवीय नगर अग्निकांड का होटल मालिक लवकेश बजाज।

    HighLights

    1. गिरफ्तार मालिक लवकेश बजाज ने प्रबंधन से इनकार किया।

    2. होटल में फायर एनओसी नहीं होने की बात स्वीकारी।

    3. आग में 21 लोगों की मौत, पुलिस कर रही जांच।

    एएनआई, नई दिल्ली। मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ में यह भी कहा कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे।

    बजाज ने पुलिस को बताया कि बदलाव करने वाले व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि होटल में फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं था। पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लवकेश बजाज की अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच की जा रही है।

    21 लोगों की मौत

    इस आग में 12 विदेशी नागरिकों समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 9 भारतीय भी शामिल हैं। आग के बाद 49 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 8 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।

    आग कैसे लगी?

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ी के पास रखे सामान से लगी थी। पूरे होटल की खिड़कियां बंद थीं, जिससे लोगों को बचने का कोई रास्ता नहीं मिला। बचाव कार्य के दौरान होटल में एलपीजी सिलेंडर भी मिले थे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और लवकेश बजाज को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार सख्त, रिहायशी क्षेत्रों में अवैध व्यावसायीकरण पर होगी कार्रवाई