विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी को साकेत कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Published: Thu, 04 Jun 2026 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2026 03:43 PM (IST)

मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज ...और पढ़ें

होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के मालिक लवकेश बजाज पुलिस की गिरफ्त में।

होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के मालिक लवकेश बजाज पुलिस की गिरफ्त में।

HighLights

  1. मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी लवकेश बजाज गिरफ्तार।

  2. साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी दी।

  3. होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के मालिक हैं बजाज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड मामले में आरोपी और होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की कोर्ट में पेश किया गया।

जहां साकेत कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार दिनों की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए फैसला दिया। होटल का मैनेजर जय मिश्रा अभी पुलिस की पहुंच से दूर है जिसकी तलाश की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 12.48.51 PM

अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पूरे अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने भी मामले की तह तक जाने और जवाबदेही तय करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मैक्स अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री घायलों का हालचाल जानने के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 1.27.29 PM

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर क्षेत्र के 'फ्लोरिश स्टे'' होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 11 विदेशी नागरिक समेत कुल 21 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में FIR दर्ज, होटल मैनेजर की तलाश तेज

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: एक दिन पहले गेस्ट हाउस में लिए थे दो कमरे, परिवार के आठ लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।