Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में FIR दर्ज, होटल मैनेजर की तलाश तेज

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 10:07 AM (IST)

    मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस घटना को लेकर दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में ...और पढ़ें

    मालवीय नगर स्थित हौजरानी गेस्ट हाउस में लगी आग के बाद निरीक्षण करते दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद। जागरण

    मालवीय नगर स्थित हौजरानी गेस्ट हाउस में लगी आग के बाद निरीक्षण करते दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद। जागरण

    HighLights

    1. मालवीय नगर अग्निकांड: पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी

    2. दिल्ली के मालवीय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई

    3. भीषण अग्निकांड के बाद होटल मैनेजर की तलाश तेज हुई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 

    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बीएनएस की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या), 326(g) (आग लगाकर संपत्ति/परिसर को नुकसान पहुंचाना), 324(5) (किसी संपत्ति या व्यक्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना), 125(a) और 125(b) (दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम और 287 (आग या ज्वलनशील पदार्थों के संबंध में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    building

    होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

    मालवीय नगर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया हैदिल्ली पुलिस अब होटल मैनेजर की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

    News Updates - 2026-06-04T102116.233

    साथ ही घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम भी एक्शन में है। एमसीडी ने गुरुवार को कई अवैध होटलों पर कार्रवाई कर ताला जड़ दिया है।

    हादसे में 21 लोगों की हुई थी मौत

    उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर थाना क्षेत्र के हौजरानी स्थित ''फ्लोरिश स्टे बी एंड बी'' नाम से चले रहे रेस्तरां कम होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 11 विदेशी नागरिक समेत 21 लोगों की मौत हो गई।

    हादसे के दौरान इमारत की खिड़कियों से नीचे कूदने, धुएं में दम घुटने और आग में झुलसे करीब 37 घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वाले 10 भारतीय गुरुग्राम और राजस्थान के हैं, जिनकी पहचान हो गई है। वहीं विदेशी नागरिकों की पहचान में दिक्कत आ रही है।

    यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: अंधेरे में हर तरफ धुंआ, सुलगते कमरे और तड़पकर दम तोड़ते लोग, चुनौतीपूर्ण रहा बचाव अभियान

    यह भी पढ़ें- अग्निकांड से सामने आई मेडिकल टूरिज्म की बड़ी खामी, असुरक्षा से विदेशी मरीजों का भरोसा प्रभावित होने की आशंका

    खबरें और भी