'बंगाल की CM की Z प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया', ममता बनर्जी के गुस्से पर दिल्ली पुलिस का जवाब
चुनाव आयोग में शिकायत करने दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी ने भारी सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्हें Z+ श्रेणी की सुर ...और पढ़ें

चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंची बंगाल की मुख्यमंत्री, भारी सुरक्षा व्यवस्था देख गुस्से से हुई लाल। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चुनाव आयोग को शिकायत देने पहुंचीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यालय में भारी सुरक्षा व्यवस्था देखकर गुस्से से लाल हो गईं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से पूछा कि वह जहां भी रह रही है और जा रही है, वहां इतनी सुरक्षा क्यों है?
इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बयान जारी कर बताया कि बंगाल की मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार दिल्ली में भी उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है।
उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है। इस संबंध में बंगाल पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था। इसी के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी और हेली रोड स्थित 'बंग भवन' में भी व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रबंध किए।
देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली पुलिस, साल भर सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय पुलिस बल के कर्मियों की सहायता लेती है। ममता बनर्जी की सुरक्षा में भी उनकी मदद ली गई। सोमवार को कोई पुलिसकर्मी बंग भवन के भीतर नहीं घुसा है और न ही वहां रहने वालों की आवाजाही पर कोई रोक लगाई गई।
खबरें और भी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक राजनीतिक दल के लगभग 150-200 समर्थक बंगाल से आए हुए हैं और वे लोग दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के विभिन्न गेस्ट हाउसों व होटलों में ठहरे हुए हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि वीवीआईपी और अन्य वरिष्ठ नेता इन स्थानों पर जा सकते हैं, जिसके अनुसार वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में संसद का बजट सत्र चल रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस संसद परिसर और राजधानी के अन्य हिस्सों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित एहतियाती कदम उठा रही है। प्रक्रिया के तहत होटलों, गेस्ट हाउसों और व्यक्तियों की नियमित चेकिंग की जाती है।