दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के वेलकम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के केशव चौक के पास एक व्यक्ति की हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुं ...और पढ़ें
-1779239978871_m.webp)
दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की हत्या।
HighLights
दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में एक शख्स की हत्या
केशव चौक के पास हुई वारदात से सनसनी
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वेलकम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमानुल्लाह कुरैशी पुत्र मोहम्मद तस्लीम निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, श्याम लाल कॉलेज के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल अमानुल्लाह को स्वजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वेलकम थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।