Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के मंगोलपुरी में 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला, तीन उंगलियां कटीं; CCTV में कैद हुई वारदात

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 04:58 PM (IST)

    मंगोलपुरी में नौवीं कक्षा के छात्र आर्यन कुमार पर घर लौटते समय तीन-चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र की तीन उंगलियां कट गईं, जिसके ल ...और पढ़ें

    दिल्ली में 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला, कटी तीन उंगलियां। सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली में 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला, कटी तीन उंगलियां। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के घर से पढ़ाई कर लौट रहे 9वीं के एक छात्र पर तीन से चार की संख्या में बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

    इस हमले में छात्र की तीन उंगलियां कट गई। आनन-फानन में छात्र को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    खून नहीं बंद होने को कारण होगी दूसरी सर्जरी

    उंगलियों की नसें कटने के कारण सर्जरी तो हुई, लेकिन खून का बहना बंद नहीं हुआ। अब 16 फरवरी को फिर से उंगलियों की एक और सर्जरी होनी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित 14 वर्षीय आर्यन कुमार जे ब्लाक में परिवार के साथ रहता है। के-2 ब्लाक स्थित सर्वोदय विद्यालय में 9वीं का छात्र है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से खतरनाक स्टंट का Video वायरल, नूंह पुलिस ने चालक को दबोचा

    आर्यन के पिता मंजीत कुमार ने बताया कि छह फरवरी की शाम करीब छह बजे आर्यन जे ब्लाक में रहने वाले एक दोस्त के यहां पढ़ाई करने गया था। पढ़ाई करते शाम करीब सात बजे घर लौट रहा था। तभी एक गली में तीन से चार की संख्या में बदमाशों ने आर्यन को रोक लिया।

    इनमें से एक ने आर्यन का हाथ पकड़ा, दूसरे ने आरोपित ने जेब की तलाशी ली, कुछ नहीं मिलने पर तीसरे ने आर्यन के पेट में चाकू मारने की कोशिश की। इस दौरान आर्यन ने अपने हाथ से चाकू पकड़ लिया। जिससे उसकी तीन उंगलियां कट गई।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों का पता लगा रही है। इससे पहले भी मंगोलपुरी क्षेत्र में दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ‘ऑनलाइन गेम्स बैन करो’ के नारों से गूंज उठी दिल्ली, बच्चों के भविष्य को लेकर सड़क पर उतरा नेशनल अकाली दल