Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से खतरनाक स्टंट का Video वायरल, नूंह पुलिस ने चालक को दबोचा

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 03:39 PM (IST)

    नूंह पुलिस ने दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक स्टंट करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। एक वायरल वीडियो में चालक ट्रक को लापरवाही से ल ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नूंह। दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक कंटेनर का लापरवाही और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है । पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    वीडियो में ट्रक चालक द्वारा वाहन को तेजी से लहराते हुए चलाने और स्टंट करने के दृश्य कैद हुए थे, जिससे अन्य यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया था।

    तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

    यह घटना जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुई । यह मामला 3 फरवरी को शाम करीब 4 बजे का बताया गया है, जब चैनल नंबर 74 के पास गांव रीगड़ के निकट ट्रक कंटेनर चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाया ।

    यह भी पढ़ें- नूंह में 24 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

    वीडियो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और ट्रक के नंबर को चिन्हित कर जांच शुरू की।

    राजस्थान के अलवर का रहने वाला है चालक 

    जांच के दौरान चालक की पहचान साबिर पुत्र सुलेमान के रूप में हुई, जो राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    ऐसे कार्यों से न केवल अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा होता है, बल्कि बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं। गनीमत रही कि इस बार कोई दुर्घटना नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- नूंह में साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस, देखते ही छत से कूदा आरोपी; दोनों पैर में हुआ फ्रैक्चर

    खबरें और भी