नूंह में 24 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने फिरोजपुर झिरका में नशा विरोधी अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राशिद के पास से 24 ग्राम हेरोइन, 1750 रुपये नकद और एक मोबाइल ...और पढ़ें
-1770461772693_m.webp)
24 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका(नूंह)। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की टीम ने 24 ग्राम हेरोइन नकद राशि और मोबाइल सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीएस स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुंबई हाईवे के पास गांव नाहरिका के खेतों में स्थित एक कमरें के नजदीक नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को काबू किया।
जिसने पूछताछ में अपना नाम राशिद पुत्र हारुण निवासी गांव महूं थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह बताया।
नियम अनुसार तलासी लेने पर आरोपित की पैंट की जेब से प्लास्टिक की पन्नियों में रखी 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, इसके अलावा 1750 रुपये नकद और एक मोबाइल भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।