Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nuh News: पत्नी को बचाने के लिए गुड़गांव कैनाल में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 02:56 PM (IST)

    नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव के पास गुड़गांव कैनाल में पैर फिसलने से एक विवाहिता गिर गई। उसे बचाने के लिए पति भी नहर में कूद गया, जिससे दोनों की मौत हो ...और पढ़ें

    नूंह में नहर में डूबने से पति-पत्नी की मौत। सांकेतिक तस्वीर

    नूंह में नहर में डूबने से पति-पत्नी की मौत। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नूंह। जिले के जयसिंहपुर गांव के समीप से गुजर रही गुड़गांव कैनाल में पैर फिसलने से एक विवाहिता गिर गई। जिसे बचाने के लिए ऊपर से कूदे पति की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सादिक पति और हंसीरा निवासी जयसिंहपुर के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि दोनों की करीब पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकालकर पुलिस और फोरेंसिक टीम को बुलाया।

    टीम ने मौके पर जांच करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूंह के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें- पलवल-नूंह सड़क पर मरम्मत का काम शुरू, फोर-लेन विस्तार में अभी और लगेगा समय

    घूमने के दौरान फिसला पैर

    जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम सादिक निवासी जयसिंहपुर अपनी पत्नी हंसीरा को गांव के समीप गुड़गांव कैनाल के किनारे पर घुमाने के लिए लेकर गया था। जहां पर अचानक हंसीरा का पैर फिसल गया और वह गुड़गांव कैनाल में गिर गई।

    पत्नी हंसीरा को डूबता हुआ देख पति सादिक भी उसके पीछे पीछे उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण दोनों की मौत हो गई। जब तक मामले की ग्रामीणों की जानकारी मिली तब तक दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें- पेयजल पर करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी ग्रामीण पानी खरीदने को मजबूर; कब मिलेगी राहत?




    ग्रामीणों ने बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। नियमानुसार 174 की कार्रवाई की गई है।

    -

    महेश कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज जयसिंहपुर

    खबरें और भी