'न्यायपालिका की गरिमा सर्वोपरि', मनोज तिवारी ने आप के खिलाफ अवमानना कार्यवाही का किया स्वागत
मनोज तिवारी ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी।
HighLights
मनोज तिवारी ने हाई कोर्ट के अवमानना फैसले का स्वागत किया।
कहा, कोई भी व्यक्ति न्यायपालिका की गरिमा से ऊपर नहीं।
आप की 'झूठ और भ्रष्टाचार' की राजनीति बेनकाब हुई।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला साफ संदेश देता है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून और न्यायपालिका की गरिमा से ऊपर नहीं है।
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आप नेताओं द्वारा न्यायपालिका और न्यायाधीशों को निशाना बनाकर झूठ, संपादित वीडियो, मानहानिकारक पत्रों और इंटरनेट मीडिया अभियानों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में भ्रष्टाचार छिपाने और झूठ फैलाने वालों को अब जवाब देना होगा।
पार्टी को दिल्ली हाई कोर्ट तथा भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा: तिवारी
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के पक्ष में खड़ी रही है और पार्टी को दिल्ली हाई कोर्ट तथा भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की “झूठ, भ्रष्टाचार और संस्थाओं पर हमले” की राजनीति अब बेनकाब हो चुकी है।