Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मंदिर से सवा छह किलो का शिवलिंग चोरी, नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम; सामने आई CCTV फुटेज

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 02:23 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया। दो नकाबपोश युवक पहले पूजा का नाटक कर मंदिर में घुसे, फिर करीब साढ़े ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। यहां दो नकाबपोश युवक मंदिर में पहुंचे, पहले शिवलिंग पर मत्था टेका और पूजा-अर्चना का नाटक किया।

    इसके बाद मौका देखकर दोनों आरोपी करीब सवा छह किलो वजनी शिवलिंग उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    मंदिर समिति के अनुसार, घटना देर रात की है। सुबह मंदिर खुलने पर शिवलिंग गायब मिला, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष ईश्वर मेहता, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

    समिति का कहना है कि फुटेज में दोनों आरोपी नकाब पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है।

    चोरी के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

    सनातन धर्म सभा मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द चोरी का खुलासा नहीं हुआ और आरोपी पकड़े नहीं गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- 'फिर कभी भारत नहीं आऊंगी', दिल्ली मेट्रो में अमेरिकी लड़की को नाबालिग ने गलत तरीके से छुआ

    उधर, पार्षद रमेश गर्ग मौके पर पहुंचे और एसएचओ से बात कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को शांत करवाया और कहा कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।