विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुत्ता विवाद से सत्य निकेतन हादसे तक... क्यों चौतरफा घिरे MCD कमिश्नर संजीव खिरवार?

Published: Mon, 07 Sep 2026 07:09 PM (IST)

MCD कमिश्नर संजीव खिरवार सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद फिर चर्चा में हैं, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई। ...और पढ़ें

सत्य निकेतन हादसे के बाद संजीव खिरवार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद संजीव खिरवार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

HighLights

  1. सत्य निकेतन इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत।

  2. MCD ने 5 अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया।

  3. संजीव खिरवार पहले कुत्ता विवाद में घिरे थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार एक बार फिर चर्चा में हैं। इससे पहले, साल 2022 में वे दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के मामले में सुर्खियों में रहे थे, तब विवाद बढ़ने के बाद उनका दिल्ली से ट्रांसफर कर दिया गया था।

उनपर आरोप लगा था कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्दी मैदान छोड़ने को कहा जाता था, ताकि अधिकारी अपने कुत्ते को घुमा सकें। एक कोच ने कहा था कि पहले वे रात 8-8.30 बजे तक प्रैक्टिस करते थे, लेकिन बाद में 7 बजे तक मैदान छोड़ना पड़ता था। हालांकि खिरवार ने आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने माना कि कभी-कभी कुत्ता घुमाते थे, लेकिन प्रैक्टिस में बाधा नहीं डाली।

Khirwar

(इस फोटो के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे खिरवार)

जनवरी में एमसीडी कमिश्नर बनाए गए थे खिरवार

अब इसी साल जनवरी में उन्हें दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का कमिश्नर बनाया गया। अब एक नई घटना ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में ‘हॉस्टल डेज’ नाम की पांच मंजिला इमारत रविवार को गिर गई। यह ब्वॉयज पीजी था। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस इलाके में कई विश्वविद्यालय के छात्र भीड़भरे कमरों में रहते हैं।

खिरवार ने बताया कि अगस्त में उसी इलाके की 3-4 इमारतों के लिए तोड़ने के आदेश दिए गए थे। नियमित जांच चलती रहती है। पिछले तीन महीनों में 960 इमारतें तोड़ी गईं, 407 सील की गईं और 1500 को नोटिस दिए गए। अनधिकृत निर्माण के खिलाफ यह नियमित कार्रवाई है।

कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं खिरवार

संजीव खिरवार कंप्यूटर साइंस में बीटेक और पंजाब से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। खिरवार इससे पूर्व वह दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एमसीडी ने पांच अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया

सोमवार को एमसीडी ने पांच अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया। इनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसे पर पुलिस का बड़ा एक्शन: PG मालिक के बाद, पत्नी और बेटा को भी किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- 1 करोड़ मुआवजा, आशीष सूद की तय हो जवाबदेही... सत्य निकेतन हादसे को लेकर CJP ने सरकार के सामने रखीं 7 मांगें