विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्य निकेतन हादसे पर पुलिस का बड़ा एक्शन: PG मालिक के बाद, पत्नी और बेटा को भी किया गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Mon, 07 Sep 2026 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 06:55 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन इमारत गिरने के मामले में मालिक हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को ...और पढ़ें

सत्य निकेतन इमारत हादसे में मालिक की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार।

सत्य निकेतन इमारत हादसे में मालिक की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार।

HighLights

  1. सत्य निकेतन इमारत गिरने के मामले में गिरफ्तारी।

  2. मालिक हरिराम गुप्ता की पत्नी, बेटे को पकड़ा।

  3. पुलिस तीनों की भूमिका की जांच कर रही है।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने के मामले में इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता के बाद उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरिराम गुप्ता को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा था। घटना के बाद से वह फरार थे।

पुलिस ने 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता, उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया कि संपत्ति उर्मिला गुप्ता के नाम पर है, लेकिन उसका प्रबंधन और संचालन उनके पति हरिराम और बेटे महेश कर रहे थे।

वायुसेना में सार्जेंट थे हरिराम गुप्ता

हरिराम गुप्ता भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त सार्जेंट हैं। उनके नाम पर इमारत की दो मंजिलों के बिजली कनेक्शन हैं। बेटा महेश गुप्ता हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि संपत्ति के असली मालिक और लाभार्थी इन्हीं लोगों को माना जा रहा है।

मजदूर-ठेकेदारों की तलाश

इसके अलावा पीजी चलाने वालों और मजदूर ठेकेदार की तलाश जारी है। उनके रोल की भी जांच की जाएगी और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले की गहराई से जांच चल रही है।

बचाव अभियान पूरा

बचाव अभियान पूरा हो चुका है। कुल 12 लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से 7 की मौत हो गई। मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अब आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, PG वाली इमारतों के लिए सरकार लाएगी नई पॉलिसी