दिल्ली महापौर कार्यालय को नौवीं बार मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली नगर निगम के महापौर कार्यालय को मंगलवार को नौवीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे निगम अधिकारियों ...और पढ़ें

निगम कार्यालय में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाकर्मी। दिल्ली पुलिस
HighLights
महापौर कार्यालय को नौवीं बार बम की धमकी मिली।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी ली।
तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर कार्यालय को मंगलवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। लगातार नौवीं बार धमकी मिलने से निगम अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही महापौर कार्यालय की ओर से दिल्ली पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल सुरक्षा-व्यवस्था सक्रिय करते हुए कार्यालय परिसर की सघन जांच की।
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महापौर कार्यालय के संवेदनशील स्थानों, प्रवेश और निकास द्वार समेत पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिला तो इसे भी हाक्स करार दिया गया।
तलाशी में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुगलवार सुबह 10:11 बजे महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों, डाग स्क्वायड और अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।
इससे पहले भी आठ बार इसी तरह बम धमाके की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए महापौर कार्यालय की ओर से पूर्व में दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा गया था। पत्र में धमकियों की विस्तृत जांच कर आरोपितों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।
