Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के 9 हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, MCD चेयरमैन का बड़ा एलान; जानें पूरा प्लान

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:05 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम इस साल 9 हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की योजना बना रहा है, जिसमें 1600 से अधिक कर्मचारियों को पहले ही नियमित किया जा चुका है। ...और पढ़ें

    इस साल 1600 से अधिक कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है।

    इस साल 1600 से अधिक कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है।

    HighLights

    1. MCD 9 हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित करेगा।

    2. 1600 से अधिक कर्मचारी पहले ही नियमित हो चुके।

    3. अधूरे दस्तावेज़ पूरे करने में कर्मचारियों की मदद।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति (डेम्स) के चेयरमैन संदीप कपूर ने बताया कि इस साल 1600 से अधिक कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि अब हमने शेष नौ हजार के करीब सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की योजना इस वर्ष के लिए बनाई है। हमारी कोशिश है सभी को इस वर्ष पक्का कर दिया जाएगा। इसमें चार हजार के करीब लेफ्ट आउट कर्मचारी है और शेष वह कर्मचारी हैं जो अभी तक नियमित होने की प्रतिक्षा में है।

    कपूर ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की फाइलें पूरी करा रहे हैं। सभी की वरिष्ठता सूची तैयार हो गई है , लेकिन जिनकी फाइलों में दस्तावेज पूरे नहीं है। हम अधिकारियों के साथ मिलकर उनके दस्तावेज पूरा करा रहे हैं।

    कपूर ने कहा कि आप सरकार ने कर्मचारियों के साथ अन्याय किया और गंभीरता से नियमित करने का कार्य नहीं किया। केवल छलावा करते रहे और ऐसी घोषणाएं की जो पूरी हो ही नहीं सकती थी। लेकिन हम व्यवहारिकता के साथ काम कर रहे हैं ताकि कर्मचारियों के साथ धोखा न हो। भाजपा सरकार सभी कर्मचारियों को पक्का करके रहेगी।

    यह भी पढ़ें- '311 पर शिकायत करें', MCD की अपील पर भड़के दिल्लीवाले बोले- 10 शिकायतें कीं, फिर भी कोई एक्शन नहीं

    खबरें और भी