मिडिल ईस्ट तनाव: आईजीआई एयरपोर्ट से 37 डिपार्चर, 50 अराइवल रद; हजारों यात्रियों की यात्राएं थमीं
मध्य पूर्व में अमेरिका-इज़रायल संघर्ष के कारण दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अब तक 37 प्रस्थान और 50 आगमन सहित 87 अंतर ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली IGI पर 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं।
मध्य पूर्व संघर्ष से लगातार तीसरे दिन उड़ानें प्रभावित।
हजारों यात्री फंसे, दिल्ली एयरपोर्ट ने सलाह जारी की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल की ओर से शुरू किए गए युद्ध के तेज होने और हवाई क्षेत्रों में प्रतिबंधों के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक प्रस्थान की 37 और आगमन की 50 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे कुल 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
यह तीसरा दिन है जब मिडिल ईस्ट संकट के चलते बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन हो रहे हैं। एयर इंडिया, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने यूएई, सऊदी अरब, कतर, इज़राइल आदि के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, कई को संपर्क करने में मुश्किल हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। स्थिति सुधरने तक और ऐसी कई फ्लाइट्स रद होने की आशंका बनी हुई है।