नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया था। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हमला करने ...और पढ़ें
HighLights
पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पर हमले का आरोप लगाया।
मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के नशे की हालत में होने की पुष्टि।
हमलावर युवक भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी बताए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कथित हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पप्पू यादव ने रविवार शाम को लेडी हार्डिंग अस्पताल में एमएलसी कराई गई थी, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट में हमलावर के नशे की हालत में होने की पुष्टि की है।
सुमित नाम का युवक नशे की हालत में था। हप्पी बाहर था। मेडिकल रिपोर्ट में अज्ञात पदार्थ की बात कही गई है यानी उसने शराब अथवा किसी अन्य नशे का इस्तेमाल किया हो। अस्पताल सूत्रों और दिल्ली पुलिस मुख्याल सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला युवक सुमित भाजपा का बुलंदशहर का नगर मंत्री और दूसरा हैप्पी मंडल महामंत्री है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा
सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया था। इस दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद समर्थकों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया था।
घटना के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें और परिवार को जान से मारने की सोची-समझी साजिश थी।
एफआइआर भी दर्ज कराई गई
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पप्पू यादव हाल ही में संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर किए गए एक नुक्कड़ नाटक को लेकर विवादों में हैं। इस नाटक में साधु का वेश धारण करने पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं। दिल्ली और वाराणसी सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ शिकायतें और एफआइआर भी दर्ज कराई गई हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'पहले चप्पल फेंकी, फिर चाकू निकाला', पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल; बोले- मुझे मारने आया था
बताया गया कि दो-तीन दिन पहले भी पप्पू यादव को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर जान से मारने की धमकी मिली थी।