विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

POCSO केस में जेल, फिर जानलेवा हमला और अब मॉडल मुस्कान की हत्या; खौफनाक है इमरान की क्राइम कुंडली

Updated: Sat, 29 Aug 2026 09:14 AM (IST)

मॉडल मुस्कान शर्मा की हत्या के आरोपी आकिब उर्फ इमरान का खौफनाक आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें पोक्सो और ...और पढ़ें

मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपित इमरान उर्फ आकिब पर साल 2018 में पोक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया था। फाइल फोटो

मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपित इमरान उर्फ आकिब पर साल 2018 में पोक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया था। फाइल फोटो

HighLights

  1. मॉडल मुस्कान शर्मा की हत्या का आरोपी आकिब गिरफ्तार।

  2. आरोपी का पोक्सो और जानलेवा हमले का आपराधिक इतिहास।

  3. पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद आकिब को दबोचा गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड महावीर नगर में बुधवार रात मॉडल मुस्कान शर्मा की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या के आरोपित आकिब उर्फ इमरान पर साल 2018 में पोक्सो का मुकदमा चला था। उसे जेल भी भेजा गया था लेकिन उसके आचरण में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह एक अन्य मामले में भी जेल में सजा काट चुका है।

छेड़छाड़, पोक्सो और हत्या के प्रयास का आरोपित है इमरान

आकिब उर्फ इमरान का आपराधिक इतिहास भी काफी खौफनाक रहा है। वह तिलक नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। पुलिस को पता चला कि वर्ष 2018 में एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसका हाथ तोड़ने के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत जेल गया था।

जेल से निकलने के बाद भी उसके आचरण में सुधार नहीं हुआ। वर्ष 2021में एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर की सिल्ली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोप में भी वह जेल गया था। फिलहाल, दोनों मामले अदालत में विचाराधीन हैं और वह जमानत पर बाहर था।

मुस्कान ने भी गत 18 जुलाई को आकिब द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर जिस शख्स पर पोक्सो का आरोप है, उसे जिम में नौकरी कैसे मिली? इसका पुलिस सत्यापन कराया गया था या नहीं। इसका पता लगाने के लिए जिम मालिक से भी पूछताछ होगी।

नशे की है लत, हथियार किसने दिया

आकिब को नशा की लत थी। नशा करने की लत के कारण उसे नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, लेकिन वहां खुद को नुकसान पहुंचाने के कारण उसे 30 जुलाई को छोड़ दिया गया था। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि फरारी के दौरान आकिब को किसने पनाह दी और उसे मुठभेड़ में इस्तेमाल हथियार किसने मुहैया कराया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उसके मददगारों की तलाश जारी है।

दूसरे युवक से चैट देख खो बैठा आपा

प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वजह आकिब का सनकीपन और अत्यधिक गुस्सा सामने आया है। वारदात के बाद फरार होते समय वह मुस्कान का मोबाइल भी साथ ले गया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

मोबाइल की जांच में दोनों के बीच की चैट और मुस्कान की किसी अन्य युवक से बातचीत का पता चला। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त जब आकिब मुस्कान के घर पहुंचा, तो उसने युवती का फोन चेक किया।

दूसरे युवक से बातचीत देखकर वह आगबबूला हो गया। मुस्कान ने जब उसे घर से बाहर जाने को कहा, तो आकिब ने आपा खो दिया। उसने मुस्कान को बिस्तर पर पटक दिया और पेट व सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस पर की चार राउंड फायरिंग

बता दें कि पश्चिमी जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। राजौरी गार्डन स्थित नाला रोड के पास खुद को घिरा देख आकिब ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई (सात राउंड फायर) में तीन गोलियां आकिब के दोनों पैरों में लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोचकर अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। दोनों ओर से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं।

यह भी पढ़ें- मुस्कान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शादी का दबाव बना रहा था इमरान; CCTV में कैद है पूरी वारदात

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुस्कान हत्याकांड का आरोपित इमरान गिरफ्तार, देर रात हुई मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली