दिल्ली की मुस्तफाबाद में जमकर हुई गैंगवार, दुश्मन बदमाश को ताबड़तोड़ दागीं 9 गोलियां; CCTV में कैद वारदात
पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में गैंगवार के दौरान बदमाश राजा मेवाती उर्फ अक्की की ताबड़तोड़ नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज ...और पढ़ें

वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। सौ-सुधी पाठक
HighLights
मुस्तफाबाद में गैंगवार में बदमाश राजा मेवाती की हत्या।
स्कूटी-बाइक सवार चार बदमाशों ने नौ गोलियां मारीं।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, नसीम गिरोह पर आरोप।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मुस्तफाबाद क्षेत्र मंगलवार रात को गोलियाें की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गैंगवार में स्कूटी व बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक बदमाश की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजा मेवाती उर्फ अक्की के रूप में हुई है। इसके पेट, हाथ, पैर, हाथ पर नौ गोलियां लगी हैं। खजूरी खास थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
आरोप है कि राजा के प्रतिद्वंदी गिरोह के सरगना नसीम ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर हत्या की है। एक माह पहले ही राजा ने नसीम के एक गुर्गे को वजीराबाद इलाके में गोली मारी थी, जिसमें वह जख्मी हो गया था। आशंका है उसी का बदला नसीम गिरोह ने लिया है। वारदात गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस गैंगवार ने जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजा के माता-पिता की मौत हो गई है। उसके दो शादीशुदा भाई मुस्तफाबाद क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजा के खिलाफ हत्या, के प्रयास, जबरव वसूली समेत कई धाराओं में पांच आपराधिक केस दर्ज हैं। नसीम दयालपुर थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। राजा व नसीम अपने गिरोह चलाते हैं। दोनों ही गिरोह मुस्तफाबाद, चांदबाग, लोनी समेत कई क्षेत्रों में जबरन वसूली व सट्टे का काम करते हैं।
पिछले महीने भी चली थीं गोलियां
पिछले कुछ वर्षों से दोनों ही गिरोह में गैंगवार चल रही है। पिछले साल नसीम ने राजा के भांजे हारून पहलवान पर लोनी में गोलियां चलाई थी, हमले में हारून घायल हो गया था। राजा ने नसीम गिरोह के बदमाश पर पिछले माह गोलियां चलाई थी।
खबरें और भी
सूत्रों का दावा है कि राजा वजीराबाद थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। वह मंगलवार रात को मुस्तफाबाद आया था। आरोप है कि नसीम ने अपने तीन गुर्गों के साथ मिलकर राजा को एक गली में घेर लिया। उसे देखते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
16 राउंड से अधिक गोलियां चली, नौ गोलियां राजा को लगी हैं। राजा ने नाबालिग रहते हुए आपराधिक वारदात करनी शुरू कर दी थी। वर्ष 2019 में खजूरी इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में इसे गिरफ्तार किया था। गत फरवरी में ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।
दिन में नसीहत, रात को हत्या
राजा मेवाती ने मंगलवार को दिन में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। वह वीडियो में अभिभावकों को नसीहत दे रहा है कि जो बच्चे इंस्टाग्राम चलाते हैं, उनपर नजर बनाकर रखे। देखें कि उनका बच्चा किसी अपराधी के संपर्क में तो नहीं है। बच्चे को छूट देना प्यार नहीं होता। बच्चा नहीं सुधर रहा तो फोन ले लो।
कुछ लोग वारदात करके इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके चर्चित होना चाहते हैं। इसके साथ ही उसने यह भी कि कहा अपराध करने पर किसी को पद्मभूषण नहीं मिला। अपराधियों की जानवरों जैसी जिंदगी होती है। रात को ही राजा की हत्या को गई।
"बदमाशों की धरपड़क के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।"
-राहुल अलवाल, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त।
यह भी पढ़ें- दिल्ली HC बार एसोसिएशन ने जिला अदालतों के 20 करोड़ तक क्षेत्राधिकार बढ़ाने का किया विरोध, दायर की याचिका
यह भी पढ़ें- बरौनी-दरभंगा से दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी, कंफर्म टिकट मिलने में होगी सहूलियत