विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

Published: Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:48 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके ...और पढ़ें

सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह। फाइल फोटो

सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह। फाइल फोटो

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री नड्डा और सिंह ने सोनम वांगचुक का हालचाल जाना।

  2. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती।

  3. मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इससे पहले वांगचुक को शाम 7.30 बजे सफदरजंग अस्पताल से यहां लाया गया।

सूत्रों के अनुसार दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में अस्पताल की आईसीयू 8 में भर्ती में वांगचुक के स्वास्थ्य का हालचाल लिया।

गौरतलब है कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आगे के उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया है।

कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेदांता शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें एंबुलेंस से मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सोनम वांगचुक को लाए जाने की सूचना के बाद मेदांता अस्पताल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एंट्री गेट पर पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।

बिना जांच और पहचान पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। अस्पताल परिसर में वज्र वाहन भी तैनात किया गया है ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में किया गया शिफ्ट, कोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC ने सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का दिया आदेश