विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवासियों का इंतजार खत्म, कल से शुरू होगा 'नमो यमुना क्रूज'; सोनिया विहार से जगतपुर तक कर सकेंगे सैर

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:19 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में यमुना नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार से नमो यमुना क्रूज सेवा शुरू हो रही है।

दिल्ली में शुरू हो रहा नमो यमुना क्रूज। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली में शुरू हो रहा नमो यमुना क्रूज। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मंगलवार से नमो यमुना क्रूज सेवा का शुभारंभ।

  2. यमुना नदी में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

  3. सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज का सफर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कल से यानी मंगलवार से नमो यमुना क्रूज की शुरुआत की जा रही है। सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक क्रूज सफर का आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कल से यमुना क्रूज की शुरुआत की जा रही है।

क्या बोले कपिल मिश्रा?

कपिल मिश्रा ने कहा कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र के सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक के इस रोमांचक सफर का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताय कि कार्यक्रम की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैंने अधिकारियों के साथ सोनिया विहार में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और हम अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 यह भी पढ़ें- भाई दूज पर आसान होगा सफर, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत लगाएगी 32 अतिरिक्त फेरे, हर 10 मिनट में मिलेगी ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।