नरेला में फाइनेंसर की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नरेला में एक युवक ने फाइनेंसर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फाइनेंसर बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, परिवार ने प ...और पढ़ें

फाइनेंसर की प्रताड़ना से परेशान युवक ने जान दी। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नरेला में फाइनेंसर की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या।
मृतक के चाचा ने फाइनेंसर से पैसे उधार लिए थे।
पुलिस ने फाइनेंसर बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। फाइनेंसर की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने अपनी जान दे दी। घर के कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक के चाचा ने फाइनेंसर से कुछ पैसा उधार लिया था। चाचा के कहीं चले जाने के बाद फाइनेंसर युवक पर दबाव बनाने लगे। स्वजन का कहना है कि 3-4 दिन पहले मारपीट भी की थी। पुलिस ने बिल्लू नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
नरेला थाना इलाके में रविवार को 26 वर्षीय शिवम अपने घर में फंदे पर लटकते हुए पाया गया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद नरेला पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
लगातार दबाव बनाए जाने से उठाया कदम
मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया कि फाइनेंसर के लगातार धमकाने और मानसिक दबाव बनाने से परेशान होकर युवक ने यह उठाय कदम उठाया। स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले फाइनेंसर ने मारपीट की थी, इसकी पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मृतक की बहन अंजलि ने बताया कि छह जून को नरेला थाना पुलिस को फाइनेंसर द्वारा धमकी दिए जाने के संबंध में लिखित शिकायत दी थी। उनके ताऊ के परिवार ने फाइनेंसर से ब्याज पर पैसे उधार लिये थे और परेशान किए जाने पर ताऊ भाग गए। जिसके बाद से ही फाइनेंसर द्वारा मेरे भाई व पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी वजह से मृतक मानसिकता रूप से परेशान चल रहा था।
खबरें और भी
मृतक की मां ने बताया कि मेरे बेटे को बिल्लू नामक व्यक्ति ने ने धमकी दी। हमने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी। मेरे पति और बेटे को जान का खतरा था और लगातार दबाव बना रहा था।
उत्तरी बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि मृतक युवक के चाचा ने कुछ पैसे उधार लिए थे, कुछ समय से उसके चाचा कहीं चले गए। इसी बात को लेकर 3-4 दिन पहले युवक के साथ मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने स्वजन के बयान के आधार पर बिल्लू नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल नरेला थाना पुलिस परिजनों के बयान और लगाए गए आरोप समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी।
ब्याज के पैसे उधार लिए थे
स्वजनों के मुताबिक उनके रिश्तेदारों ने फाइनेंसर से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। जिसकी वजह फाइनेंसर के कथित रूप से मारपीट व दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवक ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। शनिवार की रात नरेला के पोकेट-4 में रहने वाला 23 वर्षीय अपने ही घर में मृत पाया गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। विभिन्न साक्ष्यों को इकठ्ठा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।