Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro में QR कोड आधारित मोबाइल ऐप की बढ़ी लोकप्रियता, बीते डेढ़ महीने में 31 लाख लोगों ने खरीदे टिकट

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:50 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में 18 लाख 20 हजार 504 टिकट मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक किए गए। वहीं 15 नवंबर तक ...और पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो में क्यूआर कोड आधारित मोबाइल ऐप की बढ़ी लोकप्रियता।
    दिल्ली मेट्रो में क्यूआर कोड आधारित मोबाइल ऐप की बढ़ी लोकप्रियता।

    HighLights

    1. 1 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 31 लाख से अधिक यात्रियों ने ऐप से टिकट लिए
    2. अक्टूबर में 73.60 प्रतिशत यात्रियों ने 'स्मार्ट कार्ड' का इस्तेमाल किया

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड आधारित मोबाइल ऐप यात्रियों के बीच खासा लोकप्रिय है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 1 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 31 लाख से अधिक यात्रियों ने मोबाइल ऐप से टिकट खरीदे।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 18 लाख 20 हजार 504 टिकट मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक किए गए। वहीं 15 नवंबर तक यह संख्या 12 लाख 81 हजार 422 तक पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में 3 लाख 41 हजार 662 टिकट अन्य डिजिटल मोड जैसे वाट्सऐप के जरिए बुक किए गए। वहीं 15 नवंबर तक यह संख्या 3 लाख 97 हजार 506 तक पहुंच गई।

    ये भी पढ़ेंः 'जेल से चलाएं दिल्ली की सरकार या इस्तीफा दें', अरविंद केजरीवाल जनता से करेंगे रायशुमारी

    73 फीसदी लोगों ने 'स्मार्ट कार्ड' का किया इस्तेमाल

    डीएमआरसी के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में औसतन 61 लाख 36 हजार 628 यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की। वहीं 15 नवंबर तक यह संख्या 57 लाख 45 हजार 660 तक पहुंच गई। मेट्रो लाइन के उपयोग की गिनती यात्रियों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उपयोग किए जाने वाले कॉरिडोर की संख्या से की जाती है। आंकड़ों से पता चला कि अक्टूबर में 73.60 प्रतिशत यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो के 'स्मार्ट कार्ड' का इस्तेमाल किया।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Dry Day: दिल्ली में छठ के चलते इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    खबरें और भी