Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro के महिला कोच में चढ़ने की 57 पुरुषों ने की गलती, DMRC की पड़ी नजर; फिर जो हुआ वो कल्पना से परे

    By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 06:17 PM (GMT+05:30)

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में कई बार पुरुष यात्री सफर करने से बाज नहीं आते हैं। कुछ पुरुष यात्री तो अनजाने में महिला को ...और पढ़ें

    पुरुष यात्री जानबूझकर महिला कोच में करते हैं सफर। फोटो- जागरण ग्राफिक्स
    पुरुष यात्री जानबूझकर महिला कोच में करते हैं सफर। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. पुरुष यात्री जानबूझकर महिला कोच में करते हैं सफर।
    2. DMRC ने चलाया विशेष अभियान

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में कई बार पुरुष यात्री सफर करने से बाज नहीं आते। कुछ पुरुष यात्री तो अनजाने में महिला कोच में प्रवेश कर जाते हैं और इसका एहसास होने पर दूसरे कोच में चले जाते हैं, लेकिन रात के वक्त कुछ पुरुष यात्री जानबूझकर महिला कोच में सफर करते हैं।

    इसके खिलाफ दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत पहले दिन शुक्रवार को शाम छह बजे से रात दस बजे के बीच डीएमआरसी ने महिला कोच में सफर करने वाले 57 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना ठोका है।

    महिला कोच में चढ़ना पड़ा भारी

    डीएमआरसी ने उन सभी यात्रियों पर 200-200 रुपये जुर्माना लगाया है। DMRC का कहना है कि महिला कोच में सफर करना गैर कानूनी है। मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शाम व रात के वक्त महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों को पकड़ने और उनके खिलाफ जुर्माना करने का विशेष अभियान चलाया गया है।

    डीएमआरसी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP) की टीम मिलकर यह कार्रवाई कर रही है। वैसे तो यह विशेष अभियान दस सितंबर तक चलाया जाना है लेकिन इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसलिए DMRC ने उठाया कदम

    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक वीडियो (VIDEO) भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कोच में सफर कर रहा एक युवक युवतियों से बहस करता नजर आ रहा है। युवतियां कह रही है कि वह महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर कर रहा है। फिर भी वह अपनी गलती नहीं मान रहा है और महिला कोच से वापस भी नहीं जा रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर उस युवक के नशे में होने की बात कही है।

    रिपोर्ट इनपुट- रणविजय सिंह