Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AAP का भाजपा पर पलटवार, क्यों कहा- 'दूल्हा है लापता'; संजय सिंह ने रमेश बिधूड़ी को घेरा

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 02:07 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। आप ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्टर ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। फाइल फोटो
    आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आप ने भाजपा पर साधा निशाना।
    2. BJP को लेकर एक्स पर डाली पोस्ट।
    3. संजय सिंह ने रमेश बिधूड़ी को घेरा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। आप ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा "भाजपा में आपदा, दूल्हा है लापता।"

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कहा था कि राजधानी में पिछले 10 साल से आपदा आई हुई है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बार आपदा कहा था।

    आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कल जिस तरह दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी पर अपमानजनक टिप्पणी की है, यह कोई और राजनीतिक दल का नेता सोच भी नहीं सकता है। मगर भाजपा के नेता खुश हैं कि रमेश बिधूड़ी ने इस तरह की टिप्पणी कर कैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री का अपमान किया है।

    कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी के पिता 80 साल के हैं और बीमार हैं, इस स्थिति में भी भाजपा के नेता उन्हें गालियां दे रहे हैं। जनता इसका उन्हें सही जवाब देगी। सिंह ने कहा रमेश बिधूड़ी ने पहली बार गाली-गलौज नहीं की है, इससे पहले संसद में भी उन्होंने गालियां दीं। इसके बाद भी उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी की सोच को दर्शाता है।

    भाजपा को करारा जवाब देगी जनता

    उन्होंने दावा किया कि रमेश बिधूड़ी ही भाजपा के दिल्ली चुनाव में चेहरा हो सकते हैं कि क्योंकि जिस तरीके से भाजपा उनके पीछे खड़ी हो गई है और तमाम मीडिया में उनको लेकर खबरें चल रही हैं। इससे माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें दिल्ली में चेहरा बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे मुख्यमंत्री की चेहरे वाली भाजपा को करारा जवाब देगी।

    खबरें और भी

    प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की

    संजय सिंह ने कहा कि बिधूड़ी ने केवल दिल्ली की मुख्यमंत्री का ही अपमान नहीं किया है, बल्कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की है। मगर हैरानी की बात है कांग्रेस के नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित चुप है। इससे माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं की भाजपा से सांठगांठ है। कांग्रेस हमारे खिलाफ दिल्ली में चुनाव लड़ रही है यह बात अलग है, मगर उनके नेता पर कोई अपमानजनक टिप्पणी की जाए यह भी हम बर्दाश्त नहीं करते।

    केजरीवाल की ही गारंटी मानती है जनता

    कांग्रेस द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 2500 सम्मान राशि देने की घोषणा करने पर संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता केवल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की ही गारंटी को मानती है। अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वह करते हैं, यह विश्वास जनता में है। अब ऐसे में कोई भी दल कुछ भी कहता रहे, जनता पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

    वहीं, सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में गलत तरीके से वोटर्स को जोड़ने की साजिश हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली गारंटी