Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंदन से लौटने के बाद राघव चड्ढा पत्नी परिणीति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना भी की

    Updated: Fri, 24 May 2024 04:21 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ शुक्रवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा पत्नी परिणीति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।
    राघव चड्ढा पत्नी परिणीति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ शुक्रवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना भी की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों सफेद कपड़े में पहुंचे थे। बता दें, राघव चड्ढा हाल ही में लंदन से लौटे हैं, जहां उनकी आंखों की सफल सर्जरी की गई थी।

    बता दें, हाल ही में राघव चड्ढा को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में भी देखा गया था। वह लंदन से लौटने के बाद सीधे केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। राघव चड्ढा ने आप के बीजेपी मुख्यालय तक हुए मार्च में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान वह काले चश्मे में देखे गए थे।

    'रेटिना डिटेचमेंट' नामक बीमारी से जूझ रहे थे चड्ढा

    आम आदमी पार्टी के मुताबिक राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को 'रेटिना डिटेचमेंट' नामक बीमारी थी, जो आंखों से संबंधित है। इसके लिए उन्होंने 'विट्रेक्टोमी आई सर्जरी' कराई थी। वह इसी सिलसिले में ब्रिटेन में थे। लंबे समय तक आराम करने के बाद वह कुछ दिन पहले ही भारत लौट आए।

    आखिर क्या है 'रेटिना डिचेटमेंट'

    'रेटिना डिटेचमेंट' आंखों में होनेवाली एक गंभीर बीमारी है। अगर इसमें तत्काल सर्जरी नहीं की गई तो इससे आंखों की रोशनी जा सकती है। इस बीमारी में रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और यह तेजी से बढ़ता जाता है। रेटिना आंखों के पीछे मौजूद नाजुक परत होता है।

    खबरें और भी

    अगर समय रहते विट्रेक्टोमी सर्जरी नहीं कराई गई तो इससे इंसान अंधा तक हो सकता है। विट्रेक्टोमी सर्जरी के दौरान सर्जन विट्रियस को हटा देते हैं। विट्रियस एक जेल की तरह होता है जो आंखों और रेटिना के बीच के गैप को भरता है।

    ये भी पढ़ेंः  Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा