Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avadh Ojha की कार के चारों पहिये दिनदहाड़े चोरी, VIDEO में बताई आपबीती

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 01 Mar 2025 04:26 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा की कार के चारों टायर दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में चोरी हो गए। चोरों ने टायरों की जगह ईंटें रख दीं। ओझा ने घटना का वीडिय ...और पढ़ें

    आप नेता अवध ओझा की कार के टायर चोरी। सोशल मीडिया
    आप नेता अवध ओझा की कार के टायर चोरी। सोशल मीडिया

    HighLights

    1. चोरों ने टायरों की जगह ईंटें रख दीं।
    2. ओझा ने घटना का वीडियो शेयर किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव हारने के बाद भी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अवध ओझा किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच आप नेता अवध ओझा ने एक निंदनीय घटना की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी कार का टायर चोरी होने की खबर शेयर की है। आप नेता ने बताया कि उनकी कार का टायर चोरी होने की घटना दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में हुई।

    पहियों की जगह ईंटें रखकर कार खड़ी कर दी

    अवध ओझा ने अपनी कार का पहिया चोरी होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में अवध ओझा अपनी कार दिखा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चोर उनकी कार के चारों पहिए खोलकर ले गए हैं और पहियों की जगह ईंटें रखकर कार खड़ी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    ओझा सर ने कहा है कि उनकी कार के टायर कथित तौर पर दिनदहाड़े एक व्यस्त सड़क पर चोरी हो गए। उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इतनी भीड़-भाड़ वाला इलाके में ऐसी घटना कैसे हो सकती है।

    वीडियो में क्या कहे अवध ओझा?

    वायरल वीडियो में अवध ओझा कह रहे हैं कि अमृतकाल और रामराज्य में ऐसी घटना कैसे हो सकती है। वह भी दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर कोई इस घटना को अंजाम दे दे यह बहुत ही निंदनीय घटना है और चिंता का विषय है। यह बहुत बड़ी परेशानी का विषय है। इस बात की जवाबदेही होगी कि ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी और जनता को इससे कब राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    पटपड़गंज से चुनाव हारे अवध ओझा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पटपड़गंज विधानसभा सीट पर काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने शिक्षक अवध ओझा को मैदान में उतारा था। बीजेपी की तरफ से रविंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस की तरफ से अनिल कुमार उम्मीदवार थे।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा हार गए हैं। रविंद्र सिंह नेगी को 74060 वोट मिले। अवध ओझा को 45988 वोट मिले। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर 60.75 फीसदी वोटिंग हुई थी।

    यह भी पढ़ें : Delhi News: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल