विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने फोन पर किए सनसनीखेज खुलासे

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 08:23 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:44 AM (IST)

दिल्ली के पांच सितारा होटल में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई अमेरिका महिला ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवादाता। कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में अमेरिकी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीड़िता से फोन पर बात कर वारदात के बारे में जानकारी ली है।

पीड़ित महिला की आपबीती सुन पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। पीड़ित महिला ने फोन पर बताया कि पांच आरोपियों ने न केवल उनके साथ लगातार 2 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। डराने के लिए आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की थी।

दसवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, शिकायत दर्ज

मां को बताई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि 3 दिनों तक उसे होटल के एक कमरे में बंद रखा गया था और चौथे दिन वह अमेरिका लौट गई थी। पीड़िता ने फोन पर पुलिस अधिकारी को बताया कि अमेरिका लौटने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने उसे पहले सदमे से उबरने और बाद में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस कारण वह कई महीनों तक चुप रही।

सांकेतिक तस्वीर

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शिकायत के बाद कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, कुकर्म (अप्राकृतिक यौन संबंध), जान से मारने की धमकी, मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

दिल्ली में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा असर

दिल्ली आने का अनुरोध

पांच सितारा होटल के सभी कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने होटल में ठहरने के रिकार्ड जब्त कर लिए हैं। पुलिस अधिकारी ने महिला का मेडिकल कराने व कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली आने का अनुरोध किया है।

अमेरिका जा सकती है पुलिस टीम

पुलिस अधिकारी का कहना है कि अमेरिका के कोर्ट में भी बयान दर्ज कर दस्तावेज यहां मंगवाए जा सकते हैं। विदेश मंत्रालय के स्तर पर जो निर्णय लिया जाएगा पुलिस उसी के अनुसार काम करेगी। अगर पुलिस को बयान दर्ज करने अमेरिका जाने को कहा जाएगा तो पुलिस टीम वहां जाएगी।

5 स्टार होटल में अमेरिकी युवती से गैंगरेप साथ हुई थी एक और दरिंदगी

आरोपियों की पहचान जरूरी

वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पुलिस को टूरिस्ट गाइड, उसके चचेरे भाई व होटल के स्टाफ समेत 2 अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है, लेकिन जब तक पीड़ित महिला उनकी पहचान नहीं करेगी तब तक उनके खिलाफ कार्रवाई आसान नहीं होगी। बता दें कि अमेरिकी महिला की तरफ से एक अमेरिकी एनजीओ ने पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को ई-मेल भेजकर इस संबंध मे शिकायत दर्ज कराई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।