Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election: 'ये लोग वादे के बाद मुकर जाते हैं, AAP को हटाना मतलब...' अमित शाह का केजरीवाल पर करारा हमला

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 08:40 PM (IST)

    Delhi Election 2025 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप क ...और पढ़ें

    Delhi Chunav 2025: केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दियाः अमित शाह। फोटो जागरण
    Delhi Chunav 2025: केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दियाः अमित शाह। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कहा, आपदा ने यमुना प्रदूषित कर दिल्लीवासियों को गंदा पानी पीने को मजबूर किया-गृहमंत्री।
    2. भाजपा सरकार दिल्लीवासियों को साफ पानी, बेहतर सड़कें और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी-शाह

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी चुनावी सभाओं में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा, आप-दा को हटाने का मतलब 10 वर्षों के केजरीवाल के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का जवाब देना है। 10 वर्षों में केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। यहां वर्षा के कारण 35 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

    जनता के लिए काम करने की जगह उन्होंने अपने लिए शीशमहल बनवाया। इससे दिल्लीवासियों में नाराजगी है। पांच फरवरी को दिल्ली की जनता इतनी जोर से ईवीएम का बटन दबाएंगे कि केजरीवाल के शीशमहल के शीशे टूट जाएंगे। केजरीवाल को हराने से पूरी दिल्ली का दर्द दूर हो जाएगा।

    हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का घिनौना आरोप-शाह

    शाह ने बृहस्पतिवार को उन्होंने रोहिणी, वजीरपुर व नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा और शालीमार बाग में रोड शो किया। दिल्लीवासियों को गंदा पानी पिलाने वाले केजरीवाल अपनी हार को देखकर हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का घिनौना आरोप लगा रहे हैं।

    उन्हें बताना चाहिए कि पानी में कौन सा जहर मिलाया गया और किस लैब में उन्होंने इसकी जांच कराई गई। केजरीवाल कहते हैं कि उन्होंने जहर वाला पानी रोक दिया। यमुना का पानी रोकने पर बाढ़ आ जाती है। उन्हें बताना चाहिए कि दिल्ली में कहां पर बाढ़ आई है?

    खबरें और भी

    'हरियाणा की भाजपा सरकार क्या अपनी ही दिल्ली को जहर देगी?'

    हरियाणा की भाजपा सरकार क्या अपनी ही दिल्ली को जहर देगी? इसी पानी को नरेन्द्र मोदी सहित अन्य दिल्लीवासी पीते हैं। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित कर दिल्ली को गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया है। यमुना में डुबकी लगाने का वादा किया था। उन्होंने डुबकी नहीं लगाई।

    तंज कसते हुए कहा केजरीवाल को कटआउट को डुबकी लगवाई गई तो उसे भी एम्स के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। यमुना को साफ करने, सड़क ठीक करने और साफ पानी देने की जगह भ्रष्टाचार किया है। हजारों करोड़ का शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, क्लास रूम घोटाला, डीटीसी बस घोटाला सहित कई घोटाले किए।

    उनके सभी घोटाले को बताने के लिए भागवत सप्ताह जैसा आयोजन करना होगा। जो व्यक्ति अन्ना का नहीं हुआ। बच्चों की झूठी खसम खाने वाला दिल्लीवासियों का भला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, आप नेता अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाने की बात करते थे। भाजपा ने अपने वादे के अनुसार राम मंदिर बनवाया।

    31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त-अमित शाह

    देश में 12 करोड़ शौचालय भी बनवाए गए। काशी विश्वनाथ गलियारा बना। सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है। तीन तलाक समाप्त किया गया। बजट सत्र में ही वक्फ बोर्ड संशोधन बिल भी पास कर दिया जाएगा। मोदी ने आतंकवाद व नक्सलवाद को समाप्त करने का वादा किया था।

    31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। संकल्प पत्र में किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। छह माह के अंदर सील की गई दुकानें खोल दी जाएगी। आप-दा के लोग वादा कर मुकर जाते हैं। भाजपा वाले वादा पूरा करने के लिए जान देने वाले लोग हैं। मोदी का वादा पत्थर पर लकीर है। एक भी गरीब कल्याण की योजना बंद नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: '10 साल मुस्लिमों को खिलाया, राशन के बजाय दारू बांटी'; यमुना के मुद्दे पर भी असम CM ने केजरीवाल को घेरा