Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '10 साल मुस्लिमों को खिलाया, राशन के बजाय दारू बांटी'; यमुना के मुद्दे पर भी असम CM ने केजरीवाल को घेरा

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 05:55 PM (GMT+05:30)

    Delhi Election 2025 असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने दिल्ली चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के समर्थन में प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी ...और पढ़ें

    असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पल बोला हमला।
    असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पल बोला हमला।

    HighLights

    1. असम के सीएम ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप।
    2. कहा- मुसलमानों को 10 साल खिलाया, राशन के बजाय दारू बांटा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए गुरुवार को करावल नगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के समर्थन में प्रचार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने प्रचार किया। असम सीएम ने एक के बाद एक आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा किदिल्ली देश की पहचान है। विदेशी लोग भी दिल्ली को देखकर देश के अन्य राज्यों में निवेश करते हैं।

    असम जाने पर केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिक का हल्ला मचाया तो देखने को उत्सुक हो गया। दिल्ली आने पर फुटपाथ पर मोहल्ला क्लिनिक देखकर चौंक गया। असम में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आयुष्मान कार्ड से देश भर में विभिन्न बीमारियों का इलाज हो रहा है।

    दारू का धंधा करके जेल गए-हेमंत बिस्वा शर्मा

    हेमंत बिस्वा शर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली वालों के कल्याण के लिए काम नहीं कर रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिक और शीशमहल का फोटो एक साथ देखकर लोगों को खुद तय करना है कि वोट किसे देना है। पांच लाख की बीमा योजना को दबाकर बैठा है और बदले में मोहल्ला क्लिनिक खोला है।

    असम के सीएम ने आगे कहा कि दारू का धंधा करके जेल गए। जेल से कुर्सी पर रहकर काम किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर त्यागपत्र दिया और आतिशी को सीएम बनाया। पड़ोसी को राशन देने के समय दारू का कारोबार किया। अब हरियाणा से जहरीला पानी यमुना में छोड़ने का नया ड्रामा किया है।

    खबरें और भी

    'डॉक्टर और इंजीनियर बनाना है, ताहिर हुसैन नहीं बनाना'

    इसी पानी को पीएम मोदी पीते हैं। हिंदू हैं। हरियाणा में भी और दिल्ली में भी हिंदू हैं। कोई हिंदू प्याऊ लगता है लेकिन पानी में विष नहीं डाल सकता है। यही हिंदू धर्म और सनातन का आधार है। केजरीवाल पर आरोप लगाया की मानसिक स्थिति खराब है गई है। क्रिमनल माइंड की सोच है कि पानी में जहर मिलाया है।भारत को हिंदुओं ने बनाया है। मुस्लिमों का नहीं है।

    दस साल मुस्लिमों को खूब खिलाया है। अब महिलाओं को दो हजार देने की घोषणा कर दी। यदि देना था तो दस साल में दे देते। चुनाव से पहले घोषणा करना और आप कार्यालयों में फॉर्म भरवाना धोखा है। सरकार ऐसे नही चलती।

    मेरा प्रदेश छोटा है लेकिन हमने माताओं के खाते में 830 रुपए जारी करना शुरू किया। महीने की दस तारीख को दो हजार रुपए 40 लाख महिलाओं के खाते में जा रहा है। बीजेपी जो वादा करती है उसे पूरा करने तक नींद नहीं आती है।

    केजरीवाल रेवड़ी बांटते हैं बीजेपी को डॉक्टर और इंजीनियर बनाना है। ताहिर हुसैन नहीं बनाना है। देश को आगे बढ़ाना है। विकास करना है। बांग्लादेश में क्या हुआ। दुनिया के किसी भी देश में हिंदुओं के साथ अत्याचार नहीं होगा। सीएए को लेकर जो यहां हुआ यह कलंक है। केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त मिलेंगी।

     बीजेपी शासित राज्यों में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। आज यमुना की बात बोल रहे हैं केजरीवाल लेकिन पहले बोला था की यमुना को साफ करने तक चुनाव नहीं लडूंगा। तिहाड़ जेल में रहकर ब्रेन थोड़ा क्रिमिनल हो गया है। आपदा को हटाकर बीजेपी को लाना है।

    राणा को देखकर,शिवजी को देखकर वोट देना है। भारत आज अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति बन गया है। सभी मिलकर नई दिल्ली विकसित करेंगे। अवैध कॉलोनियों को नियमित करना है। आप सभी बीजेपी की सरकार बनने पर असम जरूर आएं।

    यह भी पढ़ें: 'कमल का बटन दबाएंगे...केजरीवाल के शीशमहल के शीशे टूट जाएंगे', अमित शाह का पू्र्व CM पर हमला