विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम केजरीवाल पंजाब, सिसोदिया और जैन संभालेंंगे गोवा की कमान

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 08:14 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Aug 2016 09:40 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) से 10 दिन की विपश्यना से लौटने के बाद अधिक एक्शन मेंं हैं। उन्होंंने तीन राज्योंं मेंं होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। केजरीवाल ने पंंजाब, गोवा और गुजरात विधानसभा चुनाव मेंं जीत के लिए रणनीति बनाते हुए 'आप' के नेताओंं को जिम्मेदारी सौंप दी है।

सूत्रोंं के अनुसार केजरीवाल ने पंंजाब का जिम्मा अपने पास रखा है। वह पंजाब के मामले सीधे तौर पर खुद देखेंंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंंत्री सत्येंंद्र जैन को गोवा की जिम्मेदारी सौंंपी गई है। जल मंंत्री कपिल मिश्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष को गुजरात का जिम्मा दिया गया है।

मोदी के मंत्री ने इशारों में अरविंद केजरीवाल को बता दिया 'दिल्ली का दुर्भाग्य'

स्वास्थ्य कारणोंं से गोपाल राय को इस पूरी मुहिम से अलग रखा गया है। इस जिम्मेदारी के बटवारे के साथ ही केजरीवाल ने इन सभी नेताओंं को सितंंबर के पहले हफ्ते से काम पर लगने का निर्देश दिया है। रणनीति के तहत जिन नेताओंं को जिस राज्य की जिम्मेदारी सौंंपी गई है वो हर महीने 10-15 दिन उस राज्य मेंं बिताएंगे। सितंंबर से इन राज्योंं मेंं चुनावी सभाओंं का दौर शुरू हो जाएगा।

'आप' का आरोप डंडे के बल पर देश चलाना चाहते हैं पीएम मोदी

चुनाव मेंं जीत के लिए 'आप' ने रोडमैप तैयार कर लिया है। इसके अनुसार केजरीवाल सरकार की गुड गवर्नेंंस का इन तीन राज्योंं मेंं प्रमुखता से प्रचार किया जाएगा। वहां जनता से कहा जाएगा कि यदि दिल्ली जैसी सरकार चाहते हैंं तो बदलाव लाना होगा। आम आदमी पार्टी को लाना होगा। दिल्ली मेंं डेढ़ साल के दौरान कराए गए कार्योंं के बारे मेंं भी उन्हेंं जानकारी दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।