Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगर सैफ-सलमान जैसे सेलिब्रिटी को भी डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती तो...', केजरीवाल का भाजपा पर अटैक

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 02:23 PM (GMT+05:30)

    फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने भाजपा की डबल इंजन वाली सरक ...और पढ़ें

    आप संयोजक अरविंद केजरीवाल साथ में मुख्यमंत्री आतिशी व रास सदस्य संजय सिंह। फोटो- जागरण
    आप संयोजक अरविंद केजरीवाल साथ में मुख्यमंत्री आतिशी व रास सदस्य संजय सिंह। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार की क्षमता पर उठाए सवाल
    2. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए दावा किया कि उसे सुरक्षा दी जा रही है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बहाने फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। 

    उन्होंने कहा, "दिल दहला देने वाली खबर सुनने को मिली। सैफ अली खान का इलाज चल रहा है। ये बेहद चिंताजनक बात है। इतने सिक्योर इलाके में रहने वाले एक्टर के घर में घुसकर कोई चाकू से हमला कर दे। ये महाराष्ट्र की राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।"

    आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल। फोटो- जागरण

    सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा?- केजरीवाल

    आप संयोजक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कहीं भी सुरक्षा दे पाने में नाकाम हो रही है। आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुंबई में घर के अंदर सेलिब्रिटी भी सुरक्षित नहीं तो फिर आम जनता का क्या होगा? उन्होंने कहा कहा कि जेलों के अंदर से भी खूब अपराध कराए जा रहे है। केजरीवाल ने भाजपा सरकार से राजनीति न कर अपने मूल काम पर ध्यान देने को कहा है।

    केजरीवाल का दावा- लॉरेंस बिश्नोई को दी जा रही सुरक्षा

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हवाला देते हुए कहा, "गुजरात की जेल में बैठा एक गैंगस्टर बेखौफ होकर काम कर रहा है। ऐसा लगता है कि उसे संरक्षण दिया जा रहा है। बिश्नोई गिरोह का संबंध पिछले साल सलमान खान के आवास पर हुए हमले और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से है।"

    उन्होंने कहा, "यह चिंता का विषय है कि इतने बड़े अभिनेता जो इतनी सुरक्षित जगह पर रहते हैं, उनके घर में हमला किया जाता है। इससे राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठते हैं। इससे पहले सलमान खान पर हमला हुआ, बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई। अगर सरकार इतनी बड़ी हस्तियों को सुरक्षा नहीं दे सकती तो आम लोगों का क्या? डबल इंजन वाली सरकार न तो सुशासन दे सकती है और न ही लोगों को सुरक्षा दे सकती है।"

    खबरें और भी

    लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं सैफ

    बता दें कि सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित घर पर घुसे अज्ञात शख्स ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल की उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

    ये भी पढ़ें-

    Saif Ali Khan LIVE Updates: सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ था 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट