यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'इस बात से अरविंद जी बहुत नाराज हैं...', पत्नी सुनीता ने पढ़ा दिल्ली सीएम का संदेश
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से धीरे-धीरे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में भागीदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुनीता केजरीवाल ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सीएम के बारे में बताया। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी अनीता ने आज दोबारा जनता के सामने आकर दिल्ली सीएम का संदेश पढ़ा।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली सीएम ने आतिशी को पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर आदेश भेजा था। इस मामले में राजनीति होने से वो (अरविंद केजरीवाल) बहुत नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वह 28 मार्च को इस मामले में कोर्ट में सारे देश को सच्चाई बताएंगे।
सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा?
मैं कल शाम अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थी, मगर उनकी तबियत ठीक नहीं है। मगर उनका दिल जनता के साथ है। सीएम ने परसों दिल्ली की जनता के काम के लिए जल मंत्री आतिशी को आदेश जारी किया था, उस पर भी केंद्र सरकार ने उन पर मुकदमा कर दिया है, यह कहां तक उचित है?
28 मार्च को बताएंगे कहां गया शराब घोटाले का पैसा?
उन्होंने आगे कहा कि कथित शराब घोटाले में ईडी ने 250 से अधिक स्थानों पर छापे मारे हैं, मगर उन्हे कहीं से कुछ नही मिला है मेरे यहां से भी मात्र 78 हजार रुपये मिले हैं। सीएम केजरीवाल 28 मार्च को कोर्ट के सामने बताएंगे कि कथित शराब घोटाले का पैसा किसके गया है। वो जनता के सामने इस बात को कोर्ट के माध्यम से रखेंगे।
इससे पहले भी उन्होंने केजरीवाल का जनता के नाम संदेश पढ़ा था। मालूम हो कि सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार शाम ईडी हिरासत में केजरीवाल से मुलाकात की थी।
भाजपा ने बोला हमला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के वीडियो संदेश पर दिल्ली भाजपा के मंत्री हरीश खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विक्टिम कार्ड खेला जा रहा है। ये बेचारापन चलने वाला नहीं है। जिस शराब घोटाले में आज केजरीवाल ईडी कस्टडी में हैं, उसे आप सो काल्ड घोटाला कह रही हैं। इसी मामले में मनीष सिसोदिया 14 महीने से जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल, आप इस्तीफा दीजिये।
खबरें और भी
So called शराब घोटाले का पैसा कहाँ है, इसका ख़ुलासा कल कोर्ट में करेंगे CM @ArvindKejriwal l Smt. @KejriwalSunita Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/KZKMnbOuU0
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2024