Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election 2025: चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा AAP का दामन

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 02:13 PM (IST)

    Delhi Election 2025 से पहले आम आदमी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। डाबड़ी वार्ड की पूर्व निगम पार्षद रेखा चौहान ने भाजपा को झटका देते हुए मं ...और पढ़ें

    रेखा चौहान को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराते आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। फोटो- सोशल मीडिया
    रेखा चौहान को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराते आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद भी आप बढ़ा रही कुनबा
    2. दिल्ली चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी आम आदमी पार्टी (आप) अपना कुनबा बढ़ा रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डाबड़ी वार्ड की पूर्व निगम पार्षद रेखा चौहान आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराई। पूर्व निगम पार्षद रेखा चौहान मंगलवार को अपने पति विनय चौहान के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

    किस विधानसभा क्षेत्र में आता है डाबड़ी वार्ड?

    बता दें कि डाबड़ी वार्ड द्वारका विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस वार्ड से आम आदमी पार्टी के टिकट पर पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और भाजपा के टिकट पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न राजपूत और कांग्रेस के टिकट पर आदर्श शास्त्री चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले, सोमवार (13 जनवरी) को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर सभी को पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया था। कांग्रेस को छोड़कर आए सुरेंद्र बल्हारा पिछले निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं भाजपा को छोड़कर आए विनोद बल्हारा और भाजपा एससी एसटी मोर्चा के सदस्य रहे इंद्रजीत भी शामिल होने वालों में शामिल है।

    ये भी पढ़ें-

    5 को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे

    मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है और इसके नतीजे आठ फरवरी को आएंगे। आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए सबसे पहले सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। 

    खबरें और भी

    आप ने ‘दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल’ नाम से जारी किया गाना

    आम आदमी पार्टी ने लोहड़ी त्योहार के मद्देनजर नया गाना जारी किया है। पंजाबी भाषा में बनाया गया यह स्पेशल गाना आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर केंद्रित हैं। गाने के बोल ‘दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल’ है। इस गाने के जरिये दिल्ली की जनता से अपील की गई है कि इस बार भी अरविंद केजरीवाल को चुनिये, ताकि पहले से चल रही जनहितकारी योजनाएं जारी रहें और केजरीवाल की दी गई गारंटी को लागू किया जा सके।