विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटे एक करोड़ रुपये, सुनसान जगह पर दिया वारदात को अंजाम

By Dhananjai MishraEdited By: Abhi Malviya
Updated: Fri, 15 Sep 2023 09:42 PM (IST)

Delhi Crime उत्तरी जिले के गुलाबी बाग इलाके में बाइक सवार चार बदमाशों ने फर्म के कर्मचारी को पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये से भरा ब ...और पढ़ें

पिस्टल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी फिर फरार हो गए बदमाश। फोटो- जागरण
पिस्टल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी फिर फरार हो गए बदमाश। फोटो- जागरण

HighLights

  1. उत्तरी जिले के गुलाबी बाग इलाके की घटना
  2. चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Crime: उत्तरी जिले के गुलाबी बाग इलाके में बाइक सवार चार बदमाशों ने फर्म के कर्मचारी को पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। वारदात बुधवार शाम की है। पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में मनी एक्सचेंज की फर्म है। वहां पर प्रिंस काम करते हैं। बुधवार शाम को वह ऑटो से एक करोड़ रुपये लेकर चांदनी चौक के लिए निकले। गुलाबी बाग इलाके में दो स्कूटी सवार चार बदमाशों ने प्रिंस के आटो को जबरन रुकवा लिया और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए

मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित के आने दिशा और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान कर ली गई है। अभी तक की जांच में ऐसा लग रहा है कि बदमाश पीड़ित का पहले से पीछा करते हुए आ रहे थे। गुलाबी इलाके में सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि टेक्निकल जांच से पता चला है कि बदमाश उत्तराखंड के हरिद्वार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में छिपे हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस की टीम दोनों जगहों पर भेजी गई है। वहां पर फिलहाल पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट इनपुट- धनंजय मिश्रा

यह भी पढ़ें- Delhi: ठग संजय प्रकाश राय की जमानत याचिका पर ईडी से अदालत ने मांगा जवाब, 21 सिंतबर तक करना होगा दाखिल