Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'केजरीवाल सरकार नहीं चाहती लोग यमुना किनारे छठ मनाए', बीजेपी ने कहा- हिंदुओं की आस्था से हो रहा खिलवाड़

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 10:16 PM (IST)

    दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर यमुना किनारे छठ पूजा नहीं होने देने को लेकर आरोप लगाए। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ् ...और पढ़ें

    दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप।
    दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप।

    HighLights

    1. सचदेवा का आरोप- AAP सरकार ने कहा कि छठ पूजा से होता है यमुना में प्रदूषण
    2. मनोज तिवारी ने कहा- नदी में जहरीला रसायन और नाले का पानी डाला जा रहा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर अदालत से यमुना में छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध लगवाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

    दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 1993 में मदन लाल खुराना के मुख्यमंत्री बनने पर यमुना किनारे छठ पूजा के कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। यमुना की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली यह सरकार इस परंपरा को रोक रही है।

    उन्होंने कहा कि यह सरकार अदालत में जाकर शपथपत्र देती है कि छठ पूजा करने से यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है, इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए। वायु एवं जल प्रदूषण रोकने में नाकाम यह सरकार हिंदू त्योहारों को बदनाम कर रही है। किसी एक वर्ग को खुश करने के लिए यह सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। दिल्ली में व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग छठ पूजा करने के लिए अपने गांव जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः Delhi News: भाभी को मैसेज भेजने पर दिल्ली में बवाल, पथराव में पांच लोग घायल, एक आरोपित गिरफ्तार

    विदेशों में हो रही है छठ पूजाः तिवारी

    सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पूरे देश के साथ अमेरिका और अन्य देशों में नदी एवं जल स्त्रोत के किनारे छठ पूजा का आयोजन होता है, लेकिन दिल्ली सरकार यमुना किनारे छठ के आयोजन पर प्रतिबंध लगा रही है। यमुना में जहरीला रसायन और नाले का पानी डाला जा रहा है। वहीं, गंगा जल और गाय का दूध डालने से रोका जा रहा है। हिंदू संस्कृति पर यह सरकार चोट पहुंचा रही है। वर्ष 2025 में भाजपा की सरकार आएगी और दिल्ली के लोग यमुना किनारे छठ मनाएंगे।

    खबरें और भी

    'केजरीवाल की फोटो लगाने की शर्त'

    प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक हजार छठ घाट बनाने की घोषणा की थी, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। आईटीओ छोड़कर अन्य स्थानों पर छठ घाट की अब तक साफ सफाई भी नहीं हुई है। कई स्थानों पर अभी गड्ढे बनाए जा रहे हैं। छठ समितियों के सामने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाने पर ही फंड देने की शर्त रख रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह व अन्य नेता उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ेंः Noida Bus Fire: छठ पर बिहार जा रही चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान