Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election 2025: भाजपा ने जारी की 29 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, कपिल मिश्रा को मिला टिकट

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 09:35 PM (GMT+05:30)

    BJP Candidates List दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं। चुनावों की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां लगी हुई हैं। इसके साथ ही भाजपा ने प्रत् ...और पढ़ें

    भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, कपिल मिश्रा को मिला टिकट।
    भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, कपिल मिश्रा को मिला टिकट।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 29 प्रत्याशियों का नाम है। भाजपा ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है। भाजपा एक लिस्ट पहले भी जारी कर चुकी है, जिसमें 29 प्रत्याशी थे।

    भाजपा ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से, हरीश खुराना को मोती नगर से, प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गौतम हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आई हैं।

    बीजेपी की दूसरी लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम शामिल

    नरेला राज करन खत्री
    तिमारपुर सूर्य प्रकाश खत्री
    मुंडका गजेंद्र दराल
    किराड़ी बजरंग शुक्ला
    सुल्तानपुर माजरा (एससी) करम सिंह कर्मा
    शकूर बस्ती करनैल सिंह
    त्रि नगर तिलक राम गुप्ता
    सदर बाजार मनोज कुमार जिंदल
    चांदनी चौक सतीश जैन
    मटियामहल दीप्ति इंदौरा
    बल्लीमारान कमल बागड़ी
    मोती नगर हरीश खुराना
    मादीपुर (एससी) उर्मिला कैलाश गंगवाल
    हरि नगर श्याम शर्मा
    तिलक नगर श्वेता सैनी
    विकासपुरी पंकज कुमार सिंह
    उत्तम नगर पवन शर्मा
    द्वारका प्रद्युमन राजपूत
    मटियाला संदीप सहरावत
    नजफगढ़ नीलम पहलवान
    पालम कुलदीप सोलंकी
    राजिंदनगर उमंग बजाज
    कस्तूरबा नगर नीरज बसोया
    तुगलकाबाद रोहतास बिधूड़ी
    ओखला मनीष चौधरी
    कोंडली (एससी) प्रियंका गौतम
    लक्ष्मीनगर अभय वर्मा
    सीलमपुर अनिल गौड़
    करावल नगर कपिल मिश्रा

    ये भी पढ़ें- भाजपा की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

    भाजपा ने 58 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। यानी अभी भाजपा को 12 सीटों पर और प्रत्याशियों के नाम जारी करने हैं।

    5 फरवरी को दिल्ली में चुनाव

    दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होने हैं, जिसके परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। यानी 8 फरवरी को पता चल जाएगा कि दिल्ली की सत्ता इस बार किसके हाथ में होगी।

    एक विधायक का कटा टिकट तो दूसरे पर जताया भरोसा

    भाजपा ने इस सूची में एक मौजूदा विधायक को टिकट दिया है। वहीं, एक भाजपा विधायक का टिकट कट गया है। लक्ष्मीनगर से विधायक अभय वर्मा पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। वहीं, करावल नगर से विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट कट गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Election: BJP की दूसरी सूची में एक मौजूदा विधायक का कटा टिकट, एक और पूर्व CM का बेटा मैदान में