विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंपकंपाती ठंड में प्रदर्शन कर रही थीं AAP की महिला कार्यकर्ता, चाय-बिस्कुट लेकर पहुंच गए BJP नेता

Published: Sat, 28 Dec 2024 04:43 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में कंपकंपाती ठंड में आप की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ...और पढ़ें

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आप कार्यकर्ताओं को चाय-बिस्कुट ऑफर किया।
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आप कार्यकर्ताओं को चाय-बिस्कुट ऑफर किया।

HighLights

  1. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आप कार्यकर्ताओं को चाय-बिस्किट किया ऑफर
  2. आप का प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को वोट के लिए पैसे बांटने का आरोप

जागरण संवाददाता, दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार को आप की महिला कार्यकर्ताओं को चाय और रस्क ऑफर किया। दरअसल, प्रवेश वर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पैसा बांटने का आरोप झेल रहे हैं। ये महिलाएं इन आरोपों को लेकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही थीं। कंपकपाती ठंड में प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं को बीजेपी नेता ने चाय देते दिखे।

आम आदमी पार्टी (आप) की महिला स्वयंसेवक शनिवार को भाजपा नेता पdरवेश वर्मा के आवास के बाहर एकत्र हुईं और 1100 रुपये की मांग कीं। मीडिया से बात करते हुए वर्मा ने कहा, "जो बहनें मुझसे मिलने आई थीं, वे इतनी ठंड में मेरे घर आई हैं। अगर कोई मेरे घर आएगा तो मैं उनका सम्मान करूंगा। मेरी पत्नी, बेटी और मैं उनके लिए चाय और कॉफी लेकर आए हैं।" 

लाडली योजना कार्ड बनाने का किया आग्रह

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाताओं से अपने लाडली योजना कार्ड बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "जिस किसी का कार्ड नहीं बना है, वह मेरे घर आकर कार्ड बनवा सकता है। अगर आप नई दिल्ली विधानसभा के वोटर हैं तो अभी आएं... तुरंत कार्ड बनवाएं, ले जा सकते हैं।" कोई देरी नहीं होगी, 24 घंटे भी नहीं लगेंगे। हम बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए लाडली योजना कार्ड बना रहे हैं, कृपया आएं और अपना कार्ड बनवाएं।" 

आतिशी ने दावा किया- प्रवेश वर्मा रंगे हाथ पकड़े गए

यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के दावों के बाद किया गया है, जिन्होंने भाजपा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया था। इस सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ने वाले हैं। आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि वर्मा को उनके आधिकारिक आवास पर पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

1100 रुपये देने का लगाया आरोप

25 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम आतिशी ने कहा था, "भाजपा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में, जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं, लोगों के वोटर कार्ड की जांच करके उन्हें पैसे बांट रही है। आज पर्वेश वर्मा को पैसे देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके आधिकारिक आवास पर नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न मलिन बस्तियों की महिलाओं को बुलाया गया और एक लिफाफे में 1,100 रुपये दिए गए।

यह भी पढ़ें- 'मैं स्तब्ध हूं, BJP सरकार डॉ. मनमोहन सिंह को...', पूर्व PM के अंतिम संस्कार पर बोले केजरीवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।