Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Reservation Bill लोकसभा में पास होने पर BJP में खुशी, महिला नेताओं ने सांसदों को खिलाई मिठाई

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 01:47 PM (IST)

    महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास होने पर भाजपा में खुशी है। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही संसद में समर्थन देने वाले सां ...और पढ़ें

    Women Reservation Bill लोकसभा में पास होने पर BJP में खुशी।
    Women Reservation Bill लोकसभा में पास होने पर BJP में खुशी।

    HighLights

    1. दिल्ली BJP महिला मोर्चा ने जताया PM और सांसदों का आभार
    2. महिला आरक्षण बिल पास होने पर जाहिर की खुशी

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास होने पर भाजपा में खुशी है। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही संसद में समर्थन देने वाले सांसदों का आभार जताया है।

    बुधवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संसद भवन सहित दिल्ली में 20 स्थानों पर पोस्टर बैनर लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया था। बृहस्पतिवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ता व पार्षद संसद भवन के गेट पर पहुंचकर सांसदों को मिठाई व पुष्प दिए।

    महिला आरक्षण के होंगे दूरगामी परिणाम

    दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मिठाई खिलाकर लोकसभा में विधेयक पेश करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। अन्य दलों के सांसदों ने भी इसे समर्थन दिया है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। राजनीति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

    यह भी पढ़ें: PWD अधिकारियों से जुड़े केस में दिल्ली सरकार को HC से राहत, CM केजीरवाल के बंगले की मरम्मत पर जुड़ा है मामला

    राज्यसभा में भी सभी पार्टियों के सांसदों को इसका समर्थन करना चाहिए, जिससे कि यह कानून बन सके। भाजपा शुरू से महिला आरक्षण के समर्थन में रही है। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में चार बार इस विधेयक को संसद में पारित करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन कांग्रेस व अन्य महिला विरोधी राजनीतिक दलों के कारण यह संभव नहीं हो सका था। मोदी सरकार के समय यह दोनों सदनों में पारित होगा।

    केजरीवाल को स्पष्ट करनी चाहिए पार्टी की स्थिति: बीजेपी

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगे आकर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपनी और पार्टी की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Delhi: सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार, बदमाशों ने हथियारों के बल पर वारदात को दिया था अंजाम