Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arvind Kejriwal Arrest: जेल से केजरीवाल के आदेश पर बढ़ी तकरार, BJP ने LG को दी शिकायत

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:41 PM (IST)

    Arvind Kejriwal Arrest सीएम केजरीवाल के ईडी कस्टडी से निर्देश जारी करने को लेकर तकरार बढ़ गई है। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ...और पढ़ें

    Arvind Kejriwal Arrest: जेल से केजरीवाल के आदेश पर बढ़ी तकरार, BJP ने LG को दी शिकायत
    Arvind Kejriwal Arrest: जेल से केजरीवाल के आदेश पर बढ़ी तकरार, BJP ने LG को दी शिकायत

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Arrest : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी से अपना दूसरा निर्देश जारी किया है। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने सीवरेज की समस्या को लेकर पहला आदेश जल मंत्रालय को लेकर दिया था जबकि दूसरा निर्देश आज स्वास्थ्य मंत्रालय को दिया है।

    इस मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तकरार बढ़ गई है। मामला अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास पहुंचा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी करने को लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपराज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें-

    बीजेपी ने की FIR दर्ज करने की अपील

    भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम द्वारा सीवरेज की समस्या को लेकर जारी किए गए आदेश की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि दस्तावेज में केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं हैं और उन्होंने इसके फर्जीवाड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है।

    सिरसा ने कहा ने कहा कि आदेश में अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर भी नहीं हैं, इसलिए यह आदेश फर्जी है। दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने अवैध रूप से अपनी आधिकारिक क्षमता का दुरुपयोग किया है।

    ईडी हिरासत से सरकार चला रहे केजरीवाल

    आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से ही सरकार चलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने रविवार को जल मंत्री आतिशी को दिए पहले आदेश में उन्होंने कहा था कि दिल्ली में सीवर और पानी की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने लिखा था, "मैं जेल में हूं, पर लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए।"

    खबरें और भी