Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवा मिलने पर BJP का हल्लाबोल, AAP दफ्तर के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 08:19 PM (IST)

    दिल्ली में नकली दवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान ...और पढ़ें

    दिल्ली में नकली दवाओं को लेकर आप के खिलाफ BJP का हल्लाबोल
    दिल्ली में नकली दवाओं को लेकर आप के खिलाफ BJP का हल्लाबोल

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवा आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने भारद्वाज को पद से हटाने की मांग की। पुलिस घेरे को तोड़कर आप कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदेश प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी के बौछार छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया।

    पुलिस हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

    भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गए। कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के स्वास्थ्य माडल को सबसे बेहतर बताया करते, लेकिन सच्चाई सामने आने लगी है। अस्पतालों में जरूरी जांच सुविधाओं का अभाव है। मरीजों को नकली दवा देकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।

    भाजपा ने सरकार पर लगाया ये आरोप

    बुराड़ी अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को सरकार दबाने की कोशिश की। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि नकली दवा की जानकारी होने के बाद भी मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

    यह भी पढ़ें- Delay Train List: चार घंटे की देरी से दिल्ली-बनारस वंदे भारत ट्रेन रवाना, घने कोहरे का कई अन्य ट्रेनों पर भी असर

    पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा के संघर्ष के कारण भ्रष्टाचार के आरोपित दिल्ली सरकार के मंत्रियों की गिरफ्तारी हो रही है। मुख्यमंत्री ईडी के समन से बचने के लिए विपश्यना करने चले गए हैं। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप सरकार गरीबों, महिलाओं और आम जनता से झूठ बोला और उन्हें धोखा दिया है। सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: हर्ष विहार में छात्र को पीटने का विरोध करने पर दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, भीड़ जुटने पर मौके से हुए फरार