Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Train: घने कोहरे ने रोक दी वंदे भारत की रफ्तार, छह घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 08:12 PM (IST)

    बुधवार को सुबह चलने वाली बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे और दिन में तीन बजे चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रात आठ बजे के बाद भी नई दिल्ली से रवाना न ...और पढ़ें

    चार घंटे की देरी से दिल्ली-बनारस वंदे भारत ट्रेन रवाना
    चार घंटे की देरी से दिल्ली-बनारस वंदे भारत ट्रेन रवाना

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष और गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 12 घंटे से भी ज्यादा विलंब से दिल्ली पहुंची। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण हमसफर, राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत के साथ अन्य ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

    उड़ान सेवाओं पर भी कोहरे का असर

    बुधवार को सुबह चलने वाली बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे और दिन में तीन बजे चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रात आठ बजे के बाद भी नई दिल्ली से रवाना नहीं हो सकी है। यहीं नहीं, घने का कोहरे का असर उड़ान सेवाओं पर भी देखने को मिला है।बुधवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर न्यूनतम दृश्यता महज 50 मीटर बनी हुई है। इस वजह से उड़ाने प्रभावित हुई हैं।

    देरी से रवाना होने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनें

    • आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट विशेष-11 घंटे
    • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-8.15
    • आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस-छह घंटे
    • आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस-पौने चार घंटे
    • आनंद विहार टर्मिनल- अगरतला तेजस राजधानी- पौने चार घंटे
    • आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड एक्सप्रेस-सवा दो घंटे
    • आनंद विहार टर्मिनल- सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-पौने दो घंटे
    • आनंद विहार टर्मिनल- रीवा एक्सप्रेस-1.50 घंटे
    • नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस-साढ़े चार घंटे
    • नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-4.20 घंटे
    • नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस-3.10 घंटे
    • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
    • नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस-तीन घंटे
    • नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस-4.10 घंटे
    • नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस-4.20 घंटे
    • नई दिल्ली-बरौनी हमसफर क्लोन एक्सप्रेस- 3.35 घंटे
    • नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी-छह घंटे
    • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी-6.40 घंटे
    • नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी-6.40 घंटे
    • हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर-6.50 घंटे
    • हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस-5.37
    • हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
    • हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस-पांच घंटे
    • हजरत निजामुद्दीन-सीएसएमटी मुंबई राजधानी-पौने तीन घंटे
    • हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस6.05 घंटे
    • निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस-1.35 घंटे

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी; 5 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट