विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी; 5 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

Updated: Tue, 26 Dec 2023 02:22 PM (IST)

Delhi Weather Today दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी महज 50 मीटर हो गई। इससे कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण ...और पढ़ें

दिल्ली में छाया घना कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी (Photo - ANI)
दिल्ली में छाया घना कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी (Photo - ANI)

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी महज 50 मीटर हो गई। इससे कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं।

कोहरे के कारण पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया और करीब 30 उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से इंडिगो और स्पाइसजेट की एक-एक उड़ान को जयपुर डायवर्ट किया गया।

एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब तक, दिल्ली हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति के कारण सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पांच उड़ानें जयपुर के लिए डायवर्ट की गई हैं।

Also Read-

दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबह घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 30 उड़ानों के आने और जाने के समय में देरी हुई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।

7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बुधवार को भी बहुत घना कोहरा हो सकता है। इस वजह से मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट और बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर वाहन चालकों को कोहरे से सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। इसके एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था।

हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े पांच बजे पालम एयरपोर्ट के पास दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर रही। इसके बाद कोहरा और घना हो गया।

इस वजह से सुबह आठ बजे अब तक सुबह नौ बजे तक पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता महज 50 मीटर बनी हुई है। सुबह दस बजे के बाद कोहरे की स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है।