विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के अपमान पर फूटा गुस्सा, दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Published: Sat, 30 Aug 2025 07:55 PM (IST)

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल ...और पढ़ें

मोदी व उनकी माता के अपमान के विरोध में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। जागरण
मोदी व उनकी माता के अपमान के विरोध में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। जागरण

HighLights

  1. भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन |
  2. राहुल गांधी से माफी की मांग
  3. कई भाजपा नेता हिरासत में लिए गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी माता के लिए अपमानजनक भाषा के प्रयोग से भाजपा में नाराजगी है। शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक प्रदर्शन कर रोष जताया।

उन्होंने राहुल गांधी व लालू यादव से क्षमा मांगने की मांग की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पुलिस बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी के बौछार डालीं, जिससे कई भाजपा नेता घायल हो गए।

पुलिस ने सचदेवा, सांसद योगेंद्र चांदोलिया सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर आईपी एस्टेट पुलिस थाना ले गई। कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सचदेवा ने कहा, मोदी परिवारवाद, जातिवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के विरोधी हैं। इससे इंडी गठबंधन के नेता परेशान हैं।

वे हमेशा प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग बिहार के जिस क्षेत्र में हुई वह माता सीता की जन्मभूमि है।

वह चाणक्य, चंद्रगुप्त, वीर कुंवर सिंह, डा. राजेंद्र प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर की भूमि है। बिहार के लोग इसका जवाब देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस शिशुपाल की भूमिका में है। कांग्रेसी मानिसक कुंठा में हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत सिंह गौतम, दिल्ली की सह प्रभारी डाॅ. अलका गुर्जर, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज व प्रवीन खंडेलवाल ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।

पुलिस के बल प्रयोग में शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, दक्षिण दिल्ली जिला अध्यक्ष माया बिष्ट, दक्षिण दिल्ली महिला मोर्चा महामंत्री निवेदिता तिवारी घायल हो गए। सचदेवा, कमलजीत सहरावत एवं कैलाश गहलोत को भी हल्की चोट आई। प्रदर्शन में कई विधायक व भाजपा नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता ने लिया दिल्ली को खेल राजधानी बनाने का संकल्प, बोलीं-पिछली सरकारों ने खेल को नहीं दिया महत्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।