Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ...तो यह बयान देकर फंस सकते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री? भाजपा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कमिश्नर से करेगी शिकायत

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 03:49 PM (IST)

    AAP के विधायकों को तोड़ने के आरोप का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर भाजपा मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के विरुद्ध पुलिस से ...और पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल से खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेगी भाजपा, विधायक खरीदने के मामले से जुड़ा है मामला
    अरविंद केजरीवाल से खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेगी भाजपा, विधायक खरीदने के मामले से जुड़ा है मामला

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को तोड़ने के आरोप का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर भाजपा मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करेगी। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    प्रेसवार्ता में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 62 विधायकों की पार्टी में इतनी निराशा व हताशा है कि उसके नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। वह भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश के झूठे आरोप लगा रहे हैं।

    भाजपा ने साक्ष्य उपलब्ध कराने की दी चुनौती

    भाजपा ने उन्हें उन विधायकों और उन्हे फोन करने वाले व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी। अब तक मुख्यमंत्री साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। अगर मंगलवार सुबह तक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए तो दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत की जाएगी।

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- 'AAP के सात विधायकों को खरीदने की कोशिश में भाजपा, 25 करोड़ का दिया ऑफर' अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

    खबरें और भी