Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'क्या केजरीवाल मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगा सकते हैं', CM योगी ने दिल्ली में AAP पर साधा निशाना

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 04:14 PM (GMT+05:30)

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के किराड़ी इलाके में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला ...और पढ़ें

    दिल्ली के किराड़ी में सीएम योगी ने चुनावी रैली को किया संबोधित।
    दिल्ली के किराड़ी में सीएम योगी ने चुनावी रैली को किया संबोधित।

    HighLights

    1. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किराड़ी में जनसभा को किया संबोधित
    2. आदित्यनाथ के अगले 4 दिनों में कुल 14 चुनाव रैलियों को संबोधित करने का है कार्यक्रम

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के किराड़ी इलाके में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने यमुना को नाले में बदल दिया। क्या केजरीवाल अपने मंत्रियों  के साथ यमुना में स्नान कर सकते हैं? पूरी आम आदमी पार्टी ने झूठ की एटीएम मशीन है। इनका काम सिर्फ झूठ फैलाना है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?"

    सीएम योगी ने कहा कि किसी भी महानगर से दिल्ली में सबसे ज्यादा ज्यादा पावर कट है। उत्तर प्रदेश में बिजली दर तीन से साढ़े तीन रुपये है। दिल्ली में 9-10 रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, वे जनता को कहां छोड़ेंगे।

    केजरीवाल ने कितने मंदिरों का सुंदरीकरण कराया: CM योगी

    उन्होंने कहा कि आप वाले झूठ की एटीएम मशीन हैं। केजरीवाल बताएं, दिल्ली में कितने मंदिरों का सुंदरीकरण कराया। आस्था का सम्मान देखना है तो काशी, अयोध्या, प्रयागराज आइए। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक हजार धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया।

    खबरें और भी

    बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को केजरीवाल ने बसाया: CM आदित्यनाथ

    CM योगी ने कहा कि इन लोगों ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया? दिल्ली को अव्यवस्था का अड्डा बना दिया। दिल्ली की सड़कों को देखकर पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढ़े में सड़क। उन्होने कहा कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग नहीं लगाए गए। केजरीवाल ने राजधानी में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया। इन घुसपैठियों के पास से आधार कार्ड की मशीनें मिली है। इन लोगों ने ही 2020 के दंगे कराए।

    योगी आदित्यनाथ चार दिनों में करेंगे 14 रैलियां

    सीएम योगी दिल्ली में करोल बाग सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम के लिए वोट मांगेंगे। जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40 फुटा रोड, पंखा रोड पर भी योगी की रैली आयोजित की जाएगी। यहां से भाजपा के उम्मीदवार आशीष सूद चुनाव मैदान में हैं। यहां की जनसभा शाम छह बजे से होगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री चार दिनों में कुल 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

    इन सीटों पर भी करेंगे रैलियों को संबोधित

    23 जनवरी के बाद 28 और 30 जनवरी को और इसके बाद एक फरवरी को भी सीएम योगी की जनसभाएं होंगी। सीएम योगी घोंडा, शाहदरा, उत्तम नगर, द्वारका में रैलियों को संबोधित करेंगे। बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर और पटपड़गंज में भी उनके चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

    यह भी पढ़ेंः Interview: विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल को दी खुली चुनौती, बोले- दिल्ली के विकास कार्यों पर जहां चाहें कर लें बहस