विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति घोटाला मामले में AAP को आरोपी बनाएगी CBI-ED

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:59 PM (IST)

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जांच एजेंसियां ...और पढ़ें

शराब नीति घोटाला मामले में AAP को आरोपी बनाएगी CBI-ED
शराब नीति घोटाला मामले में AAP को आरोपी बनाएगी CBI-ED

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पार्टी के तीन बड़े नेता जेल में हैं। इस बीच दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में AAP भी मुश्किल आ सकती है। जांच एजेंसियां दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने पर कर रही हैं।

सोमवार को जांच एजेंसियों ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। जांच एजेंसियों की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे शराब नीति अनियमितता मामले में आप को आरोपी बनाने पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या है दिल्ली शराब घोटाला? जिसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित 14 लोग पहुंचे जेल; हुई 144.36 करोड़ की हानि

मामले में मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों की ओर से यह दलील दी गई। सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कल भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: अदालत की संजय सिंह को चेतावनी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजकर कहा- राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।