Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Excise Policy: अदालत की संजय सिंह को चेतावनी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजकर कहा- राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 03:04 PM (IST)

    आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह को शुक्रवार को रिमांड पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से अदालत ने उन ...और पढ़ें

    Delhi Excise Policy: संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें।
    Delhi Excise Policy: संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें।

    HighLights

    1. संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें
    2. अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह को शुक्रवार को रिमांड पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

    राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए: अदालत

    आप नेता को न्यायिक हिरासत में भेजे हुए अदालत ने कहा कि अगर मुकदमे के संबंध में कुछ कहना है तो कहिए। यहां मोदी और अदानी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए।

    अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब संजय सिंह ने पेश पर जाने के दौरान कहा कि मोदी अदाणी के पीएम हैं। यह भी कहा कि अडानी के घोटाले पर मैंने ईडी जांच की शिकायत की थी ईडी को उस पर‌ तो जांच हुई नहीं। अदालत ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: दिल्ली की सड़कों पर AAP का संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक