Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Excise Policy: दिल्ली की सड़कों पर AAP का संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 01:41 PM (IST)

    दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आप कार् ...और पढ़ें

    Delhi Excise Policy: दिल्ली की सड़कों पर AAP का संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन।
    Delhi Excise Policy: दिल्ली की सड़कों पर AAP का संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन।

    HighLights

    1. संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप का प्रदर्शन
    2. आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों को बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 

    इस प्रदर्शन को दौरान आम आदमी  पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथों में काले झंडे और तख्ती लेकर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की के साथ-साथ झड़प हो गई।

    ईडी 4 अक्टूबर को किया था गिरफ्तार

    आपको बता दें कि जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के बाद 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण से जंग में हांफने लगी सुपरसाइट, नहीं मिल रहे आंकड़े; कैसे मिलेगी लोगों को राहत

    संजय सिंह ने किया दिल्ली HC का रुख

    वहीं, संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ईडी को चुनौती दी है। आप नेता की इस याचिका पर अदालत में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी। 

    यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे संजय सिंह, आज होगी सुनवाई

    खबरें और भी